बिजली चोरी के आरोप में 40 लोगों पर प्राथमिकी

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 19 Feb 2026 6:23 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रजौली के अंतर्गत मंगलवार और बुधवार को बिजली चोरी के आरोप में 40 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सम्मानित उपभोक्ताओं व क्षेत्र के लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें.

विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रजौली की कार्रवाई, अवैध उपयोग नहीं करने की अपील प्रतिनिधि, रजौली विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रजौली के अंतर्गत मंगलवार और बुधवार को बिजली चोरी के आरोप में 40 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सम्मानित उपभोक्ताओं व क्षेत्र के लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें. इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा विभिन्न तरीकों से बिजली चोरी की जा रही है.उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पिछले वर्ष अगस्त माह से घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है. इस योजना के संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रजौली की ओर से स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके. सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके बावजूद कुछ उपभोक्ताओं द्वारा मात्र 10 से 20 यूनिट बिजली खपत दर्शायी जा रही है, जो संदेहास्पद पायी गयी. जांच के क्रम में कई घरों में यह पाया गया कि बकाया राशि के कारण लाइन काटे जाने के बाद बिना बकाया जमा किये और बिना पुनः संयोजन शुल्क दिये अवैध रूप से लाइन जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. साथ ही मीटर के पूर्व तार काटकर बिजली चोरी के मामले भी सामने आये हैं.उन्होंने कहा कि कई लोग डायरेक्ट टोका लगाकर बिजली का उपयोग करते पाये गये हैं, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था. ऐसे सभी मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.कार्यपालक अभियंता ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की जनता व उपभोक्ताओं से पुनः अपील की है कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें. जांच में दोषी पाये जाने पर बिजली चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन