प्रगति फाउंडेशन ने चैलेंजर क्लब को हराया

Updated at : 14 Apr 2017 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रगति फाउंडेशन ने चैलेंजर क्लब को हराया

नवादा नगर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग के पहले चरण के मैच में प्रगति फाउंडेशन क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 185 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. प्रगति फाउंडेशन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर 4 गेंदों में 296 रन […]

विज्ञापन
नवादा नगर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग के पहले चरण के मैच में प्रगति फाउंडेशन क्रिकेट क्लब ने चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 185 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

प्रगति फाउंडेशन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर 4 गेंदों में 296 रन का स्कोर बनाया. टीम की ओर से विकास ने 52, कमल ने 42, विकास फस्ट ने 37, रवि ने 30 रनों का योगदान दिया. वहीं स्कोर का पीछा करने उतरी चैलेंजर क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 25 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. चैलेंजर टीम से मोनू ने 24, नासीर व सोनू ने 18-18 रनों का योगदान किया.

मैच के दौरान डीसीए के अध्यक्ष रोहित सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजीत पटेल, सचिव मनीष आनंद, राजेश कुमार, प्रशांत राय, सुरेश यादव, अमित नयन, विकास, महेश, रितेश, रौशन, आदि मौजूद थे. मैच में अंपायरिंग श्यामदेव मोदी व शशि राज ने किया. स्कोरर विकास कुमार कर रहे थे. शुक्रवार को लौंद क्लब व वारिसलीगंज क्लब के बीच मुकाबला होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन