बारिश से मौसम हुआ ठंडा, फसलों को भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ ठंडा, फसलों को भारी नुकसान

NAWADA NEWS.शुक्रवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार को भी जारी रही, जिससे मेसकौर प्रखंड में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. गरज के साथ हुई इस लगातार बारिश ने सामान्य गतिविधियों को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

विज्ञापन

फोटोकैप्शन- बर्बाद हो रही फसल प्रतिनिधि, मेसकौर शुक्रवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार को भी जारी रही, जिससे मेसकौर प्रखंड में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. गरज के साथ हुई इस लगातार बारिश ने सामान्य गतिविधियों को अस्त-व्यस्त कर दिया है. पूर्वी हवाओं के कारण ठंड में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सड़कों और खेतों में पानी भर गया है, जिससे आवागमन में बाधा आ रही है. किसानों ने कहा कि बारिश के साथ 20 से 30 किलोमीटर की स्पीड से आंधी आयी, जिससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. प्रखंड में लगातार दूसरे दिन भी मौसम का कहर जारी रहा. यहां आम के बगीचों के मंजर पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे आम की फसल को नुकसान होने की आशंका है.मौसम की इस बेरुखी ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है. आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गयी है, और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन