कहीं आप भी तो नहाने के बाद नहीं करते ये गलतियां? छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी की वजह

Updated at : 22 Mar 2026 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
after bath mistakes

नहाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए Ai image

Lifestyle Tips: नहाने के बाद की कुछ छोटी आदतें आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती हैं. अक्सर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही गलतियां धीरे-धीरे स्किन, बालों और शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं. अगर आप भी अनजाने में ये आदतें दोहरा रहे हैं, तो समय रहते सावधान हो जाना जरूरी है.

विज्ञापन

Lifestyle Tips: नहाना हमारी डेली रूटीन का एक ऐसा हिस्सा है जो सिर्फ हमारे शरीर को साफ ही नहीं रखता है बल्कि हमारे शरीर को फ्रेश महसूस करने और पूरे दिन की थकान को दूर करने में भी मदद करता है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि नहाने के बाद हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से हमारी सेहत बिगड़ जाती है. देखने में भले यह आपको एक गलती की तरह न लगे लेकिन जब आप इन्हें हर दिन दोहराते रहते हैं तो इनका असर आपकी स्किन, बालों और शरीर पर काफी गहरा देखने को मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप इन्हें दोहराना बंद कर दें.

गीले शरीर पर तुरंत कपड़े पहन लेना

नहाने के बाद कई लोगों की आदत होती है कि वे शरीर को सुखाये बिना जल्दबाजी में ही कपड़े पहन लेते हैं. यह एक ऐसी आदत है जो आपकी स्किन के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है. जब आप गीले शरीर में ही कपड़े पहन लेते हैं तो इससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. कपड़े पहनने से पहले आपको अपने शरीर को एक सॉफ्ट तौलिये की मदद से अच्छी तरह पहले सुखा जरूर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर खाते हैं खाना? छोटी सी आदत बना सकती है आपको बीमार

बालों को जोर-जोर से रगड़ना

अगर आप उन लोगों में से हैं जो नहाने के तुरंत बाद ही अपने बालों को तौलिये से जोर-जोर से रगड़कर साफ करने लगते हैं, तो अब आपको अपनी इस गलती को सुधार लेना चाहिए. आपकी यह आदत आपके बालों को कमजोर बनाती है जिसकी वजह से वे कमजोर होकर टूटने और झड़ने लग जाते हैं. अगर आप अपने गीले बालों को सुखा रहे हैं, तो एक तौलिये की मदद से उन्हें धीरे-धीर दबाकर सुखाएं. अगर आपके पास समय है तो आप उन्हें नैचुरली सूखने भी दे सकते हैं.

तुरंत ठंडी हवा या एसी में बैठ जाना

जब आप नहाकर निकलते हैं तो आपके शरीर का तापमान बदला हुआ होता है. ऐसे में अगर आप भूलकर भी तुरंत ही एसी या फिर पंखे के सामने बैठ जाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है. बार-बार अगर आप इस गलती को दोहराते रहते हैं तो इसकी वजह से आपको सर्दी-जुकाम और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जब आप नहाकर निकलें तो कुछ देर नॉर्मल टेम्परेचर में रहें और उसकी बाद ही ठंडी हवा के सामने जाकर बैठें.

स्किन को मॉइश्चराइज न करना

जब आप नहाकर निकलते हैं तो उस समय आपकी स्किन सबसे ज्यादा साफ रहती हैं और उसमें नेचुरल ऑयल्स भी काफी कम हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप नहाने के तुरंत बाद शरीर में मॉइस्चराइजर नहीं लगाते हैं, तो आपकी स्किन ड्राई और बेजान लगने लगती है. सबसे बेहतर होगा कि आप नहाने के तुरंत बाद ही अपने शरीर में एक लोशन या फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

यह भी पढ़ें: लोगों से बात करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना दूसरों के सामने बिगड़ सकता है आपका इम्प्रेशन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola