डीएम की देखरेख में कॉपियों की जांच शुरू

नवादा नगर: पिछले 15 मार्च से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों को दबाव देकर डीएम मनोज कुमार, सदर एसडीओ राजेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय तथा शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद, माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को मूल्यांकन का कार्य शुरू करवाया. इंटर के मूल्यांकन केंद्र […]
इंटर के मूल्यांकन केंद्र गांधी इंटर स्कूल व केएलएस कॉलेज तथा मैट्रिक के मूल्यांकन केंद्र कन्या इंटर स्कूल व कन्हाई इंटर स्कूल का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचे, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ, नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ, संबद्ध डिग्री महाविद्यालय संघ आदि द्वारा मूल्यांकन केंद्रों के बाहर धरना देकर विरोध कर रहे लोगों को डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी तक हटा दिया़ उन्होंने कहा कि जो स्वेच्छा से मूल्यांकन कार्य करना चाहते हैं, वह आगे आयें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




