मांगों को लेकर 12वें दिन भी जारी रहा शिक्षकों का आंदोलन

Updated at : 13 Apr 2017 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर 12वें दिन भी जारी रहा शिक्षकों का आंदोलन

नवादा: समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 12वें दिन भी मूल्यांकन का काम शुरू नहीं हो पाया. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर समान काम के लिए समान वेतन, सेवा शर्त लागू करने जैसे मांगों को लेकर चल रहा मूल्यांकन कार्य बहिष्कार विरोध बुधवार को भी जारी रहा. संघ के […]

विज्ञापन

नवादा: समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 12वें दिन भी मूल्यांकन का काम शुरू नहीं हो पाया. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर समान काम के लिए समान वेतन, सेवा शर्त लागू करने जैसे मांगों को लेकर चल रहा मूल्यांकन कार्य बहिष्कार विरोध बुधवार को भी जारी रहा.

संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार भारती ने कहा कि मांगे माने जाने तक बहिष्कार का काम जारी रहेगा. जिस प्रकार छात्र हित की बात कहकर मूल्यांकन कार्य शुरू करने का दवाब बनाया जा रहा है उसी प्रकार से शिक्षकों के परिजनों को किस प्रकार से ठोकरे खाते हुए घर परिवार चलाना पड़ रहा है इस दिशा में भी सरकार व प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है. सुप्रिम कोर्ट भी समान काम के लिए समान वेतन का सर्मथन करती है ऐसे में लिखित समझौता के बाद भी राज्य सरकार द्वारा इसे लागू नहीं किया जाना कहां तक जायज है.

मूल्यांकन कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में जयंत कुमार मुकुल, राकेश रंजन, मनोज कुमार, कृष्णनंदन कुमार, रौशन कुमार, प्रभा कुमारी, रामशरण प्रसाद, आदि सैकड़ों शिक्षक शामिल थे. इधर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा भी मूल्यांकन कार्य के विरोध में असहयोग आंदोलन जारी है. राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि सरकार बार-बार अपने वादे से मुकर रही है. ऐसे में शिक्षकों के पास काम के बहिष्कार के अलावे कोई रास्ता नहीं बचता है. संघ आंदोलन का सर्मथन करते हुए असहयोग जारी रखेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन