इंटर विद्यालय के शिक्षक प्रेमी युगल ने किया अंतरजातीय विवाह

Updated at : 12 Apr 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर विद्यालय के शिक्षक प्रेमी युगल ने किया अंतरजातीय विवाह

दोनों शहर के गांधी इंटर स्कूल में हैं शिक्षक नवादा : शराबबंदी के बाद दहेजमुक्त व अंतर जातीय विवाह के मुख्यमंत्री के आह्वान की एक बानगी मंगलवार को दिखी. एक पिछड़ी जाति की युवती व एक महादलित युवक ने शादी कर ली. नगर के नवीन नगर की अंशुमान भारती ने नारदीगंज के बभनौली गांव के […]

विज्ञापन
दोनों शहर के गांधी इंटर स्कूल में हैं शिक्षक
नवादा : शराबबंदी के बाद दहेजमुक्त व अंतर जातीय विवाह के मुख्यमंत्री के आह्वान की एक बानगी मंगलवार को दिखी. एक पिछड़ी जाति की युवती व एक महादलित युवक ने शादी कर ली. नगर के नवीन नगर की अंशुमान भारती ने नारदीगंज के बभनौली गांव के दिनेश कुमार दास के साथ शादी की है. दोनों बालिग हैं. बताया जाता है कि दोनों नगर के गांधी इंटर विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. पिछले तीन सालों से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे.
विगत नौ अप्रैल को दोनों ने राजगीर में शादी की थी. इधर, इस घटना से नाराज युवती के पिता ने युवक पर अपहरण की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के को थाने बुलाया. युवक और युवती थाने पहुंचे व अपनी शादी को धार्मिक स्वीकृति के बाद कानूनी मान्यता दिये जाने को लेकर दोबारा शादी की. नवविवाहित जोड़े ने जात पात और दहेज प्रथा से ऊपर उठ कर एक नये समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन