मुंह पर पट्टी बांध किया विरोध
Updated at : 12 Apr 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : पुलिस प्रशासन द्वारा जहानाबाद, दरभंगा, किशनगंज आदि जिलों में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के विरोध में जिले के शिक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सड़कों पर उतरे. जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में कन्हाई इंटर स्कूल से मुंह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षकों का […]
विज्ञापन
नवादा नगर : पुलिस प्रशासन द्वारा जहानाबाद, दरभंगा, किशनगंज आदि जिलों में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के विरोध में जिले के शिक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सड़कों पर उतरे. जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में कन्हाई इंटर स्कूल से मुंह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षकों का जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा.
शिक्षकों ने संकल्प लिया कि संघ के साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे. शिक्षकों ने जिला सचिवों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी वापस लेते हुए मांगों को पूरा करने की मांगी व कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. जुलूस राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजन कुमार, विनोद कुमार, अंशुमाला, रजनीश कुमार, ओंकार मांझी, रूपेश कुमार, अशोक पावक, नेयाजी,कनकलता कुमारी, गोपी राम, अमरेश कुमार अमर, रामकिशोर सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




