एपीपी पर हमला करनेवालों पर एफआइआर दर्ज

नवादा(सदर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी एपीपी महबूब आलम के साथ मारपीट करनेवाले लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, शाहपुर के रहनेवाले जमाल राइन, सब्बीर आलम, जमील आलम, खुर्शीद आलम जब्बार आलम, असगर आलम ने बुधवार को रंगदारी की मांग की, नहीं देने पर सभी ने नवादा न्यायालय […]
नवादा(सदर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी एपीपी महबूब आलम के साथ मारपीट करनेवाले लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, शाहपुर के रहनेवाले जमाल राइन, सब्बीर आलम, जमील आलम, खुर्शीद आलम जब्बार आलम, असगर आलम ने बुधवार को रंगदारी की मांग की, नहीं देने पर सभी ने नवादा न्यायालय के एपीपी महबूब आलम की पिटाई कर दी. इस घटना में वे बुरी तरह घायल हो गये. सदर अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




