जिला पर्षद नियोजन इकाई में नहीं जमा हुए फॉर्म, भटकते रहे शिक्षक अभ्यर्थी

Updated at : 28 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
जिला पर्षद नियोजन इकाई में नहीं जमा हुए फॉर्म, भटकते रहे शिक्षक अभ्यर्थी

नवादा(नगर) : सोमवार से चतुर्थ चरण के शिक्षक नियोजन के लिए माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में शिक्षकों की बहाली के लिए आवेदन लिये जाने की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन अधिकारियों में आपसी तालमेल नहीं होने के कारण आवेदन लेने का काम शुरू नहीं हो पाया. जिला पर्षद शिक्षक नियोजन के लिए जब अभ्यर्थी आवेदन […]

विज्ञापन
नवादा(नगर) : सोमवार से चतुर्थ चरण के शिक्षक नियोजन के लिए माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में शिक्षकों की बहाली के लिए आवेदन लिये जाने की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन अधिकारियों में आपसी तालमेल नहीं होने के कारण आवेदन लेने का काम शुरू नहीं हो पाया.
जिला पर्षद शिक्षक नियोजन के लिए जब अभ्यर्थी आवेदन जमा करने के लिए जिला पर्षद कार्यालय पहुंचे, तो डीडीसी एमएस कैसर सुल्तान ने अभ्यर्थियों से शिक्षा विभाग में आवेदन जमा करने की बात कही. जब अभ्यर्थी शिक्षा विभाग पहुंचे, तो कहा गया कि नियोजन करने का काम नियोजन इकाई को करना हैं. इसलिए आवेदन जिला पर्षद कार्यालय में ही जमा होगा. व्यवस्था से परेशान अभ्यर्थी दिलीप कुमार, राजेश राज, कुंदन कुमार आदि ने कहा कि विभाग आवेदन जमा लेने के नाम पर अभ्यर्थियों को परेशान कर रहा है.
इस संबंध में डीडीसी कैसर सुल्तान ने कहा कि शिक्षा विभाग के शिक्षक की बहाली के लिए आवेदन शिक्षा विभाग में ही जमा होना चाहिए. इस संबंध में डीइओ से भी बात हुई है. उन्हें आवेदन लेने को कहा है. लेकिन इस बारे में जब जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि नियोजन इकाई को ही सारी प्रक्रिया पूरी करनी है.
आवेदन जमा लेने का काम नियोजन इकाई को ही करना होगा. जानकारी के अनुसार, पिछले तीन चरणों में हुए शिक्षक नियोजन के लिए आवेदन जिला पर्षद कार्यालय में ही जमा लिया गया था. पता चला है कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के रिक्ति की अनुमोदित सूची जिला पर्षद कार्यालय को जमा नहीं किया गया है. इस कारण भी जिला पर्षद आवेदन लेने से कन्नी काट रहा है. अधिकारियों के इस रवैये से अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, नगर पर्षद कार्यालय में आवेदन लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन