ऑनलाइन सर्विसेज से आ रहे हजारों पार्सल
Updated at : 28 Jun 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

डाक विभाग की सेवा बदलते परिवेश में नया स्वरूप ले रहा है. साधारण चिट्ठियों को पहुंचाने के काम के साथ ही लगातार नये-नये सर्विसेज को डाक विभाग से जोड़ा गया है. इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक की शुरुआत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. ऑन लाइन सर्विसेज से कैश ऑन डिलेवरी का काम भी बढ़ा है. […]
विज्ञापन
डाक विभाग की सेवा बदलते परिवेश में नया स्वरूप ले रहा है. साधारण चिट्ठियों को पहुंचाने के काम के साथ ही लगातार नये-नये सर्विसेज को डाक विभाग से जोड़ा गया है. इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक की शुरुआत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. ऑन लाइन सर्विसेज से कैश ऑन डिलेवरी का काम भी बढ़ा है.
नवादा (नगर) : डाक विभाग की सेवाओं में पारंपरिक कार्यों के अलावे नये-नये प्रकल्प जुड़ रहे हैं. ऑन लाइन सर्विसेज द्वारा लगातार बढ़ती खरीदारी के फैशन ने लोगों को फिर से डाक सेवाओं से जोड़ा है. डिवीजन के आंकड़ों के अनुसार, देश के प्रतिष्ठित ऑन लाइन कंपनियों से डाक विभाग के संबंध बनने के साथ ही फ्लिपकार्ट, नाप तौल, आमेजन जैसी कंपनियों से होनेवाली सामग्री की खरीदारी को डाक विभाग द्वारा कैश ऑन डिलेवरी के साथ भेजा जा रहा है.
विभाग में इस प्रकार के नये कार्य बढ़ने से आमदनी में भी मुनाफा दर्ज किया जा रहा है. डाक विभाग को इससे पोस्टल खर्च के साथ ही डिलेवरी के समय पांच प्रतिशत का कमीशन मिल रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रत्येक माह दो हजार से ज्यादा विभिन्न कंपनियों के पार्सल डिवीजन में प्राप्त हो रहे हैं. यह संख्या प्रतिमाह बढ़ ही रहे हैं.
डाक टिकटों की बिक्री में आयी कमी
डाक टिकटों की डिमांड पहले से कुछ घटी है. स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री आदि में लगाने के लिए टिकटों की डिमांड रहती थी. ऑन लाइन जुड़ जाने के कारण इसकी बिक्री घटी है. पहले की तरह डाक द्वारा सूचनाओं का आदान-प्रदान भी कम हो पाता है. बावजूद नौकरियों के समय आवेदन करने लिए डाक टिकटों की बिक्री बढ़ जाती है. विभाग के पास टिकटों के पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है. अधिक भीड़ की स्थिति में अतिरिक्त काउंटर लगाकर डाक टिकटों की बिक्री की जाती है.
इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के लिए स्थल का चयन
इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के लिए डिवीजन में स्थल का चयन कर लिया गया है. भारत सरकार द्वारा नये पेमेंट बैंक की शुरुआत करने की घोषणा की गयी है. नवादा डिवीजन की पहली इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक मुख्य डाकघर भवन में शुरू करने का प्रस्ताव राज्य कार्यालय को भेजा गया है. मई 2017 तक इस नयी व्यवस्था को शुरू किया जाना है. सोमवार 27 जून को इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
डाक सेवाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है. नयी-नयी योजनाएं शुरू की गयी है. माई स्टांप, गंगा जल उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं को जल्द शुरू किया जा रहा है. इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के लिए स्थल का चयन कर सूची भेज दिया गया है.
शंकर प्रसाद, डाक अधीक्षक, नवादा डिवीजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




