छापेमारी में नकली सीडी के चार विक्रेता गिरफ्तार

वारिसलीगंज : बिना लाइसेंस के नकली सीडी बेचने व डाउनलोडिंग के आरोप में सोमवार को चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं. जानकारी के अनुसार, टी सीरीज कंपनी, नोएडा सेक्टर के वरीय कार्यपालक पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने के सहयोग से शहर […]
वारिसलीगंज : बिना लाइसेंस के नकली सीडी बेचने व डाउनलोडिंग के आरोप में सोमवार को चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं.
जानकारी के अनुसार, टी सीरीज कंपनी, नोएडा सेक्टर के वरीय कार्यपालक पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाने के सहयोग से शहर के कई दुकानों में छापेमारी की गयी. इसमें चार दुकानदार को गिरफ्तार किया गया. इसमें स्टेशन रोड निवासी विपुल कुमार अकेला व रोहित कुमार, संगत पर निवासी धर्मवीर राउत, वाघी निवासी दिलीप कुमार शामिल है.
पता चला है कि बिना लाइसेंस लिए इन दुकानदारों का टी सीरीज कंपनी का नकली सीडी बेचना व डाउनलोडिंग करना आर्थिक अपराध है. छापेमारी में इन दुकानदारों से पांच लैपटॉप, तीन हाइडिस्क, चार मेमोरी कार्ड, 200 केसेट, तीन माउस, एक की-बोर्ड, दो डाटाकेबल आदि सामग्री बरामद किया गया. छापेमारी में टी सीरीज कंपनी के वरीय कार्यपालक पदाधिकारी के अलावा राजेश कुमार पंकज, रविरंजन टोपो, विनय कुमार सिंह व स्थानीय पुलिस मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




