हिसुआ अंदर बाजार रोड को वन-वे करने की जरूरत

हिसुआ : नगर का अंदर बाजार पथ को वन-वे करने की सख्त जरूरत है. लेकिन, प्रशासन इस पर कोई पहल नहीं कर रही है. इससे आम लोगों को हर दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जाम से परेशान लोग यहां तक सवाल खड़ा कर रहे हैं कि इसका तो कोई हल निकलता ही […]
हिसुआ : नगर का अंदर बाजार पथ को वन-वे करने की सख्त जरूरत है. लेकिन, प्रशासन इस पर कोई पहल नहीं कर रही है. इससे आम लोगों को हर दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
जाम से परेशान लोग यहां तक सवाल खड़ा कर रहे हैं कि इसका तो कोई हल निकलता ही नहीं. अधिकारी अपने में मस्त हैं, आम जन भले पस्त है. गौरतलब हो कि हिसुआ आये दिन अब जाम की बड़ी समस्या झेल रहा है. मेन रोड और विश्वशांति चौक के मुहाने पर बहुत ही बुरा हाल रहता है. नवादा-हिसुआ रोड में घंटों जाम लगता है. अतिक्रमण का भी आलम है. लेकिन, अभी तक प्रशासन का कोई पहल नहीं हुई. इस सीओ और थानाध्यक्ष के आने के बाद समस्या बढ़ी है कम नहीं हुई. इनका इस पर कोई संज्ञान नहीं है. हां जाम हटाने के लिए पुलिस आ जाती है. नगर के रतन कुमार, जयंत कुमार लाल, अलख प्रसाद, डॉ शैलेंद्र प्रसून, धर्मेंद्र कुमार सहित कई दर्जन लोगों ने इसे वन वे करने की बात कहते हैं.
अंदर बाजार की स्थिति : हिसुआ अंदर बाजार मुख्य मार्केट है. लगभग दो किलोमीटर तक दोनों तरफ सभी तरह की दुकानें हैं. यह पथ महादेव मोड़ से काली स्थान,तैलिक ठाकुरबाड़ी, नालापर,पांचू बाजार,कचहरी रोड होते हुए एनएच 82 से मिला हुआ है लेकिन पथ संकीर्ण है.
पांचू मोड़,महावीर स्थान,काली स्थान सहित कई स्थानों पर पथ की चौड़ाई तीन से चार मीटर तक ही है. एक वाहन तो किसी तरह से पथ पर आवागमन कर लेता है़ लेकिन यदि इस पथ में दोनों तरफ से
चारपहिये वाहन घुस जाते हैं तो घंटो जाम लगता है और फिर एक वाहन को पीछे बैक में चौड़े स्थल पर जाकर साइड देना पड़ता है. उतनी देर तक दोपहिया वाहन, रिक्शा, पैदल चलने वालों आदि का काफी फजीहत झेलनी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




