सरकारी कार्यालयों में घुसा गंदा पानी

Updated at : 23 Jun 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में घुसा गंदा पानी

माॅनसून की पहली बारिश के बाद से ही शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़कों पर नालियों के जमा कीचड़ व गंदा पानी में डूब कर लोग आने-जाने को विवश हो रहे हैं. शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर कीचड़ का अंबार लगा है. नवादा की पहचान अब कीचड़युक्त सड़कों के रूप […]

विज्ञापन
माॅनसून की पहली बारिश के बाद से ही शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. सड़कों पर नालियों के जमा कीचड़ व गंदा पानी में डूब कर लोग आने-जाने को विवश हो रहे हैं. शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर कीचड़ का अंबार लगा है. नवादा की पहचान अब कीचड़युक्त सड़कों के रूप में बन गयी है. नगर पर्षद की ओर से बरसात से पूर्व करायी जा रही नालियों की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है.
नवादा (सदर) : माॅनसून की पहली बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की कलई खोल दी है. शहर के सभी मुख्य मार्गों के साथ ही गलियों में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. नगर पर्षद की ओर से बरसात से पूर्व नालियों की उड़ाही करने की योजना के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी. सभी सरकारी दफ्तरों में भी जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहर के मुख्य मार्ग मेन रोड, पुरानी बाजार, ठठेरी गली, जेल रोड, सब्जी बाजार, गोला रोड, स्टेशन रोड, विजय बाजार, कचहरी रोड, अस्पताल रोड में भी जलजमाव की समस्या पहली बारिस ने ही उत्पन्न हो गयी. नगर पर्षद की ओर से जलजमाव की समस्या से समाधान को लेकर कोई विशेष योजना तैयार नहीं किये जाने के कारण बुधवार को पूरे दिन कई स्थानों पर जलजमाव का स्थिति बनी रही.
माॅनसून की पहली फुहार के बाद जिला मुख्यालय के कई कार्यालयों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. सदर अस्पताल में जलजमाव के कारण रोगियों व उनके परिजनों को काफी परेशानी हुई. स्टेशन मुख्य द्वार के समीप भी जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. समाहरणालय में भी काफी समय तक जलजमाव का नजारा देखने को मिला. इंदिरा चौक, प्रखंड कार्यालय, बीआरसी भवन के पास भी जलजमाव देखा गया. शहर के मिर्जापुर, न्यू एरिया, हनुमान नगर, राजेंद्र नगर, शास्त्री नगर, टेंपो स्टैंड, ट्रेनिंग स्कूल का क्षेत्र जलजमाव का नजारा बना रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन