पुष्पा देवी बनीं जिला पर्षद अध्यक्ष व गीता उपाध्यक्ष
Updated at : 23 Jun 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ नवादा (सदर) : 25 सदस्यीय नवादा जिला पर्षद बोर्ड का गठन बुधवार को हो गया. बोर्ड के नये अध्यक्ष के रूप में पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष में रूप में गीता देवी चुनी गयीं. समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने पद व गोपनीयता […]
विज्ञापन
डीएम ने दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ
नवादा (सदर) : 25 सदस्यीय नवादा जिला पर्षद बोर्ड का गठन बुधवार को हो गया. बोर्ड के नये अध्यक्ष के रूप में पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष में रूप में गीता देवी चुनी गयीं. समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. बोर्ड गठन को लेकर कई दिनों से चल रहे राजनीतिक हलचल पर विराम लग गया है.
भाजपा विधायक अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, रालोसपा नेता मोहम्मद कामरान के साथ ही अजीत यादव ने साथ मिल कर बोर्ड बनाने के लिए राजद के छह सदस्यों का सहारा लिया. बुधवार को होनेवाले चुनाव को लेकर एक गुट की ओर से 17 सदस्य एक साथ हॉल में प्रवेश किया. जबकि, दूसरे गुट से आठ सदस्य वोटिंग के लिए प्रवेश किया.
जिला पर्षद अध्यक्ष पद के लिए एक गुट से गोविंदपुर से निर्वाचित सदस्य पुष्पा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, तो व्हाइट हाउस गुट से सिरदला से निर्वाचित पिंकी भारती ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मतदान के बाद जब वोटों की गिनती हुई तो 13 वोट प्राप्त कर पुष्पा देवी जिला पर्षद अध्यक्ष घोषित की गयी. पिंकी भारती को 12 वोट प्राप्त हुए. परिणाम पक्ष में आने के बाद भी 17 सदस्यों के साथ प्रवेश करनेवालों के होश उड़ गये. चार सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग किया. उपाध्यक्ष पद के लिए होनेवाले नामांकन के दौरान जब अनिल सिंह गुट से हिसुआ से चुनाव जीते बीरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र भरा और ब्हाइट हाउस गुट से उपाध्यक्ष के लिए वारिसलीगंज से तीन बार निर्वाचित सदस्य गीता देवी के नाम का प्रस्ताव आया, तो बाकी सदस्य अंदर की राजनीति समझ गये.
गीता देवी के साथ तीन और सदस्यों ने ब्हाइट हाउस गुट को समर्थन किया. मतदान व वोटों की गिनती के बाद ब्हाइट हाउस समर्थित उम्मीदवार गीता देवी ने 13 वोट लाकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. जबकि अनिल सिंह गुट की ओर से उपाध्यक्ष के लिए मैदान में खड़े बीरेंद्र सिंह को 12 वोट ही प्राप्त हुए. इसमें भी एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग कर गीता देवी को उपाध्यक्ष बनाने में मदद की.
महागंठबंधन का नहीं था असर : प्रदेश में राजद, जदयू व कांग्रेस के महागंठबंधन का असर नवादा में नहीं दिखा. जदयू नेताओं द्वारा राजद व कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किये जाने व प्रचार किये जाने से राजद नेताओं में नाराजगी थी. इसी के परिणाम स्वरूप राजद समर्थित उम्मीदवारों ने भाजपा गुट को समर्थन देने का फैसला लिया. राजद के बड़े नेताओं के इशारे पर ऐसा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




