योग जीवन जीने की सिखाता है कला
Updated at : 21 Jun 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : विश्व योग दिवस को लेकर वरीय नागरिक संघ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय योग महोत्सव में आसन व प्राणायाम को कराया जा रहा है. नगर भवन परिसर में आयोजित होनेवाले योग कार्यक्रम में बुजुर्गों के अलावे बड़ी संख्या में अन्य लोग भी हिस्सा ले रहे है. […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : विश्व योग दिवस को लेकर वरीय नागरिक संघ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय योग महोत्सव में आसन व प्राणायाम को कराया जा रहा है. नगर भवन परिसर में आयोजित होनेवाले योग कार्यक्रम में बुजुर्गों के अलावे बड़ी संख्या में अन्य लोग भी हिस्सा ले रहे है. डॉ. एसएन शर्मा के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. भारतीय योग व सनातन संस्कृति के वाहक के रूप में यह योग शिविर का संचालन किया जा रहा है. डॉ शर्मा ने कहा कि विश्व में बढ़ती योग की लोकप्रियता प्रशंसनीय है.
योग जीवन जीने की कला सिखाती है. योग शिविर में प्राणायाम, ध्यान, धारणा, कपालभाती जैसी क्रियाएं करायी जा रही है. कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर योग शिविर लगाने की बात कही गयी. इस अवसर पर धनेश्वर यादव, सरयुग सिंह, बीके शर्मा, कार्यानंद शर्मा, गौरी शंकर, ललित किशोर शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




