जेल कर्मचारियों ने भी सीखा योग

Updated at : 21 Jun 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
जेल कर्मचारियों ने भी सीखा योग

नवादा (सदर) : मंगलवार को मनाये जानेवाले विश्व योग दिवस को लेकर सोमवार की सुबह नवादा मंडलकारा के प्रांगण में बंदियों व जेल कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया. मंडलकारा में आयोजित योग शिविर का नेतृत्व काराधीक्षक रामाधार सिंह ने किया. भारत स्वाभिमान के संगठन मंत्री सह योग प्रशिक्षक रणधीर कुमार ने बंदियों को […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : मंगलवार को मनाये जानेवाले विश्व योग दिवस को लेकर सोमवार की सुबह नवादा मंडलकारा के प्रांगण में बंदियों व जेल कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया. मंडलकारा में आयोजित योग शिविर का नेतृत्व काराधीक्षक रामाधार सिंह ने किया.
भारत स्वाभिमान के संगठन मंत्री सह योग प्रशिक्षक रणधीर कुमार ने बंदियों को कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, आदि प्रणायाम के अतिरिक्त उत्तान, मंडुकासन, त्रिकोण आसन, बक्रासन सहित कई योग की जानकारी दी. साथ ही, इससे होनेवाले लाभ के संबंध में भी बताया. योग से शारीरिक, मानसिक व बौद्विक विकास के अलावे आध्यात्मिक लाभ भी बताया गया. योग शरीर व मन, विचार व भावना में सामंजस्य भी प्रदान करता है. मौके पर जेल अधीक्षक रामाधार सिंह, जेलर डी हेम्ब्रम सहित कई जेल कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन