ज्वाइंट कमिश्नर ने की ड्राइविंग स्कूल की जांच

Updated at : 18 Jun 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर ने की ड्राइविंग स्कूल की जांच

नवादा (सदर) : गुरुवार को परिवहन विभाग मगध प्रमंडल के ज्वाइंट कमिश्नर किशोरी पासवान ने नवादा में चल रहे संगम मोटर ड्राइविंग स्कूल की जांच की. जांच के दौरान उन्होंने कई आवश्यक कागजात की मांग करते हुए ट्रेनिंग दिये जानेवाले वाहन की जांच की. नवादा के कुछ लोगों द्वारा संगम मोटर ड्राइविंग स्कूल के खिलाफ […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : गुरुवार को परिवहन विभाग मगध प्रमंडल के ज्वाइंट कमिश्नर किशोरी पासवान ने नवादा में चल रहे संगम मोटर ड्राइविंग स्कूल की जांच की. जांच के दौरान उन्होंने कई आवश्यक कागजात की मांग करते हुए ट्रेनिंग दिये जानेवाले वाहन की जांच की. नवादा के कुछ लोगों द्वारा संगम मोटर ड्राइविंग स्कूल के खिलाफ आयुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. जांच के उपरांत ज्वाइंट कमीशन ने बताया कि जांच से संबंधित रिर्पोट आयुक्त को सौंपी जायेगी.

लगभग दो घंटे से अधिक समय तक परिवहन कार्यालय में बैठ कर उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार तथा एमवीआइ सुजीत कुमार से नवादा में चल रहे वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में जानकारी प्राप्त की. कई मामलों में किशोरी पासवान ने अधिकारियों को निर्देश देकर राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन