आर सेटी भवन के निर्माण को लेकर हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 18 Jun 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
आर सेटी भवन के निर्माण को लेकर हटाया गया अतिक्रमण

दंडाधिकारी व पुलिस बलों की मौजूदगी में चला बुलडोजर नवादा (सदर) : शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा मुहल्ले में सरकारी भूमि पर किये गये वर्षों से अतिक्रमण को भारी सुरक्षा बल के साथ हटाया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी आइबी मुरगन, अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के […]

विज्ञापन

दंडाधिकारी व पुलिस बलों की मौजूदगी में

चला बुलडोजर
नवादा (सदर) : शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा मुहल्ले में सरकारी भूमि पर किये गये वर्षों से अतिक्रमण को भारी सुरक्षा बल के साथ हटाया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी आइबी मुरगन, अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के साथ ही आर सेटी के बीपी सिन्हा की देखरेख में अतिक्रमण को हटाया गया. लगभग एक एकड़ भू-भाग पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर मवेशियों की फसल की खेती की जा रही थी.
कुछ लोगों द्वारा ईंट घेर कर निर्माण किये जाने की भी तैयारी थी. प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को सरकारी भूमि से हट जाने का निर्देश जारी किया गया था. प्रशासन की ओर से इस भू-भाग पर आर सेटी भवन का निर्माण को लेकर दो वर्षों पूर्व भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों द्वारा विरोध किये जाने की संभावना को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बलों को लगाया गया था.
महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी के साथ महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया था. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के साथ भी काफी संख्या में लगाये गये पुलिस बलों ने किसी भी समस्या से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी. जमीन की मापी के लिए अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी भोला जी के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद थे.
क्या है आर सेटी भवन : केंद्र सरकार की योजना के तहत बेरोजगार युवकों को लघु उद्योग का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण भवन व आवासीय भवन का निर्माण किया जायेगा. आर सेटी के बीपी सिन्हा ने बताया कि अगरबती निर्माण, डेयरी सहित कई छोटे छोटे लघु उद्योग के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के उपरांत युवक युवतियों को प्रमाणपत्र दिया जायेगा. साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को पंजाव नैशनल बैंक से लोन भी उपलब्ध कराया जायेगा. इससे प्रशिक्षण
प्राप्त युवक अपना रोजगार स्वयं शुरु कर सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन