बिहार के नवादा की युवती ने लगाया आरोप, धर्म परिवर्तन करा कर जबरन करना चाहते हैं शादी

Updated at : 17 Jun 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के नवादा की युवती ने लगाया आरोप, धर्म परिवर्तन करा कर जबरन करना चाहते हैं शादी

नवादा / पटना : बिहार के नवादा से एक जबरन धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने का दबाव देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मामला नवादा का है, जहां की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की पर जबरन शादी करने का दवाब बनाया जा रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवती ने […]

विज्ञापन

नवादा / पटना : बिहार के नवादा से एक जबरन धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने का दबाव देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मामला नवादा का है, जहां की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की पर जबरन शादी करने का दवाब बनाया जा रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवती ने इस संबंध में रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि मननपुर गांव के रहने वाले दो आरोपी तौफिक अंसारी और परवेज अंसारी ने युवती से छेड़छाड़ की थी और जबरन शादी का दबाव बना रहे थे. उन्होंने युवती पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया.

पहले किया अपहरण का प्रयास

युवती का आरोप है कि जब वह एक दिन रात में अपने छत पर अकेली सो रही थी तो आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जबरन वहां ले जाने का प्रयास किया. युवती के मुताबिक उसने जब शोर मचाया तब आरोपी युवक वहां से भाग खड़े हुए. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में इसे लेकर पंचायत बैठायी गयी और मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. युवती के मुताबिक पंचायत की बात ना मानकर 14 जून को आरोपित उसके घर पहुंचे और उसपर जबरन शादी का दबाव बनाने लगे.

पुलिस पहुंची पीड़िता के घर

रजौली थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया. स्वयं डीएसपी ने पीड़िता के घर जाकर मामले की जांच की है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मीडिया को कुछ भी जानकारी नहीं दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन