डायन कह कर महिला को पीटा, घर पर किया पथराव
Updated at : 17 Jun 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के लोहानी बिगहा गांव में दबंगों द्वारा एक 60 वर्षीया महिला की डायन बताकर जमकर पिटाई की. सदर अस्पताल में भरती रेखा देवी ने बताया कि विगत एक जून को एक सड़क हादसे में भोलापुरी के बेटे व बहू की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा रेखा देवी को […]
विज्ञापन
नवादा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के लोहानी बिगहा गांव में दबंगों द्वारा एक 60 वर्षीया महिला की डायन बताकर जमकर पिटाई की. सदर अस्पताल में भरती रेखा देवी ने बताया कि विगत एक जून को एक सड़क हादसे में भोलापुरी के बेटे व बहू की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा रेखा देवी को डायन कह कर गुरुवार की शाम पिटाई कर दी.
घटना के दौरान दबंगों के द्वारा रेखा देवी के घर पर पथराव भी किया गया. इसके बाद से रेखा देवी व उसके परिजन धर्मेंद्र कुमार, मंजू देवी, इंद्रदेव कुमार व कई छोटे-छोटे बच्चे सदर अस्पताल में शरण लिये हुए हैं. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि इस मामले में भोलापुरी व उनके बेटे कुंदन, सत्येंद्र व रोशन तथा उसके रिश्तेदार मंजीत को आरोपित बनाया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




