जैनुद्दीन अंसारी, जिला अवर निबंधक

Updated at : 17 Jun 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
जैनुद्दीन अंसारी, जिला अवर निबंधक

भोजपुरी गीतों व चंदन तिवारी का जादू सिर चढ़ कर बोला छतरी लगा कर लोगों ने म्यूजिकल नाइट का उठाया आनंद नवादा (सदर). बुधवार को शहर के गांधी इंटर विद्यालय में प्रभात खबर की ओर से आयोजित म्यूजिकल नाइट में झमाझम बारिस के बाद भी दर्शक छतरी लगाकर कार्यक्रम का आनंद उठाया. ओपेन मंच पर […]

विज्ञापन

भोजपुरी गीतों व चंदन तिवारी का जादू सिर चढ़ कर बोला

छतरी लगा कर लोगों ने म्यूजिकल नाइट का उठाया आनंद

नवादा (सदर). बुधवार को शहर के गांधी इंटर विद्यालय में प्रभात खबर की ओर से आयोजित म्यूजिकल नाइट में झमाझम बारिस के बाद भी दर्शक छतरी लगाकर कार्यक्रम का आनंद उठाया. ओपेन मंच पर आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों का लगाव भोजपुरी गीतों के प्रति देखने को मिला. हालांकि मगही क्षेत्र में भोजपुरी के बहुत कम लोग ही जानकार हैं, परंतु भोजपुरी गायिका चंदन तिवारी के सुरों का जादू लोगों के दिलों पर छा गया. दर्शकों के लिए व्यवस्थापक की ओर से लगाये गये हजारों कुर्सियां कम पड़ रही थी.

खड़े-खड़े पानी में भींग कर देर रात लोग भोजपुरी गीतों का आनंद उठाते रहे. दर्शकों के सबसे अगली पंक्ति में बैठे जिलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन के साथ जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार छतरी लगाकर भोजपुरी गीतों का आनंद लिया. चंदन तिवारी के एक से बढ़ कर एक गीतों की महफिल ने ऐसा समां बांधा की दर्शक झूमते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन