शहर की सड़कें भी गंदगी से पटीं

Updated at : 16 Jun 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
शहर की सड़कें भी गंदगी से पटीं

नवादा (नगर) : शहर की सड़कों पर भी हर दिन सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. मुख्य सड़कों व मुहल्ले की गलियों में कूड़े-कचरे का उठाने की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से चहुंओर गंदगी से पटी है़ खासकर सब्जी बाजार के इलाकों में कचरे पसरा रहने से खरीदारी को आनेवाले लोगों […]

विज्ञापन

नवादा (नगर) : शहर की सड़कों पर भी हर दिन सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. मुख्य सड़कों व मुहल्ले की गलियों में कूड़े-कचरे का उठाने की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से चहुंओर गंदगी से पटी है़ खासकर सब्जी बाजार के इलाकों में कचरे पसरा रहने से खरीदारी को आनेवाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. जामा मसजिद के आसपास की स्थिति और भी खराब बतायी जाती है. इसके कारण रोजेदारों व नमाजियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है. इधर, शहर के मिरजापुर वार्ड नंबर 25 के निवासियों को भी नियमित कूड़े नहीं उठाव होने से परेशानी हो रही है.

इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद सफाई नहीं होने से लोगों में भारी रोष है़ लोगों ने अब सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है़ साथ ही कहा है कि इसके लिए जिम्मेवार प्रशासन के अधिकारी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन