अब दो घंटों में ही मिलेगी टीबी की जांच रिपोर्ट
Updated at : 15 Jun 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

टीबी की जांच के लिए सदर अस्पताल में लगायी गयी मशीन नवादा (सदर) : सदर अस्पताल में मंगलवार से टीबी की जांच के लिए सीवीनेट नामक मशीन लगाकर इसकी शुरुआत की गयी. सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने जांच केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस मशीन के लगने से अब संबंधित रोगियों को […]
विज्ञापन
टीबी की जांच के लिए सदर अस्पताल में लगायी गयी मशीन
नवादा (सदर) : सदर अस्पताल में मंगलवार से टीबी की जांच के लिए सीवीनेट नामक मशीन लगाकर इसकी शुरुआत की गयी. सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने जांच केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस मशीन के लगने से अब संबंधित रोगियों को काफी सहूलियत होगी.
कम समय में ही टीबी के मरीज का इलाज संभव हो पायेगा. टीबी के जीन की जांच एक्सपर्ट मशीन में होने के बाद अब दो घंटे में ही रिपोर्ट मिल जायेगा. सिविल सर्जन ने बताया कि पहले यह जांच पटना में होती थी. दो से तीन दिन रिपोर्ट आने में लग जाते थे.
उन्होंने कहा कि टीबी के बहुत सारे ऐसे मरीज भी पाये जाते हैं, जो लगातार दवा खाने के बाद भी ठीक नहीं हो पाते हैं. ऐसे मरीजों की भी यह मशीन जांच करता है कि आखिर रोग क्यों नहीं ठीक हो रहा है. सदर अस्पताल के सबसे पूरब स्थित भवन में लगाये गये इस मशीन से रोग की जांच के लिए दो एक्सपर्ट भी लगाये गये हैं. उद्घाटन के मौके पर एसीएमओ, डीएलओ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, एक्सपर्ट विजय कांत, सहयोगी मोहित कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




