बैंक का कोई दस्तावेज नहीं रहने पर चार लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
Updated at : 14 Jun 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी के प्रवेश करते ही बैंक में मची अफरातफरी जांच सुन कर लोगों ने ली राहत की सांस बैंक के बाहर लावारिस अवस्था में खड़ी एक बाइक भी जब्त नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय में स्थित बैंकों में तथा पैसा निकासी के बाद बैंकों में होनेवाली घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन गंम्भीर है. […]
विज्ञापन
एसपी के प्रवेश करते ही बैंक में मची अफरातफरी जांच सुन कर लोगों ने ली राहत की सांस
बैंक के बाहर लावारिस अवस्था में खड़ी एक बाइक भी जब्त
नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय में स्थित बैंकों में तथा पैसा निकासी के बाद बैंकों में होनेवाली घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन गंम्भीर है. बैंकों में सुरक्षा का हाल जानने सोमवार को एसपी विकास वर्मन दल-बल के साथ भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंच गये. बैंक में प्रवेश करने से पहले ही एसपी ने सुरक्षा गार्डों को बैंक के मुख्य द्वार पर खड़ा कर दिया तथा बैंक में प्रवेश करने व निकलने वाले लोगों की जांच करने की बात कही.
एसपी ने बैंक में प्रवेश करते ही पासबुक प्रिंटर मशीन के पास खड़े लोगों से पूछताछ की. अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कुरसी पर बैठे लोगों से भी पूछताछ की. कई कांउटरों पर लाइन में खड़े ग्राहकों से भी जानकारी प्राप्त की. जांच के दौरान एसपी ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जिनके पास बैंकिंग संबंधी कार्य को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं मिला.
गार्ड के साथ एसपी के प्रवेश करते ही कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गया. लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था. एसपी जब खुद लोगों से पूछताछ करना शुरू किये तो लोगों को भरोसा हुआ कि सुरक्षा को लेकर जांच की जा रही है. जांच के दौरान बैंक के बाहर लावारिस अवस्था में खड़ी एक बाइक को भी थाने ले गये. एसपी ने बताया कि पूछताछ के लिए पकड़े गये लोगों के संबंध में सही जानकारी प्राप्त नहीं हो जाती है, तब तक उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा.
आये दिन होती हैं छिनतई व बाइक चारी की घटनाएं
शहर के बैंकों से पैसे निकालने के उपरांत ग्राहकों से लुटेरों द्वारा छिनतई, लूट की घटनाओं को अंजाम देने का सिलसिला तेज हो गया था. पैसे निकालने के बाद अपराधी ऐसे लोगों के पीछे लग जाते है और छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं. पिछले गुरुवार को ही शहर के पुरानी कचहरी रोड से एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने एक व्यक्ति के हाथ से नोटों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया था.
परंतु बुजुर्ग द्वारा थैला नहीं छोड़े जाने के कारण लूट की घटनाएं नहीं हुई. एक माह पूर्व भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास से ही अपराधियों ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी. एसपी ने सुरक्षा को लेकर भीड़-भाड़ के दौरान बैंक के बाहर पैंथर मोबाइल के जवानों की तैनाती भी कर रखी है. एसपी द्वारा सोमवार को स्वयं जांच किये जाने को लोग सराहना कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




