गांधी इंटर स्कूल के मैदान में ''म्यूजिकल नाइट'' कल
Updated at : 14 Jun 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर की ओर से तय कार्यक्रम में चंदन तिवारी देंगी प्रस्तुति नवादा : शहर में 15 जून को प्रभात खबर की ओर से म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ शहर के गांधी इंटर स्कूल के मैदान पर लोक संगीत की मशहूर गायिका चंदन तिवारी की महफिल सजेगी़ चंदन तिवारी विविधता के साथ स्वस्थ […]
विज्ञापन
प्रभात खबर की ओर से तय कार्यक्रम में चंदन तिवारी देंगी प्रस्तुति
नवादा : शहर में 15 जून को प्रभात खबर की ओर से म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ शहर के गांधी इंटर स्कूल के मैदान पर लोक संगीत की मशहूर गायिका चंदन तिवारी की महफिल सजेगी़ चंदन तिवारी विविधता के साथ स्वस्थ मनोरंजन देने व श्रोताओं को बांधे रखने की गजब की क्षमता है. हमने बीते साल लोकगीतों पर आधारित एक यादगार सुरीली शाम का आयोजन किया था. रियल इस्टेट के कारोबार से जुड़े आदर्श होम डेवलपर्स ने तब भी हमारा साथ दिया था. इस बार भी हमने इन्हें अपना लीड स्पांसर बनाया है.
इसके सहयोग से शहरवासियों को एक खूबसूरत शाम दिये जाने की तैयारी की जा रही है. इसमें युवा होंडा, राजघराना मेगामार्ट, शारदा एजेंसी, एसएसएस मॉल, न्यू मगध आइटीआइ, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, बुद्धा आइटीआइ, श्यामली इंटरप्राइजेज, आरपीएस कांवेंट स्कूल, प्रगति फाउंडेशन, टीके ऑटोमोबाइल, श्री शर्मा इलेक्ट्रानिक्स व भाजपा के युवा नेता शशि भूषण कुमार उर्फ बबलू फाइनेंनसर ने अपना सहयोग दिया है.
लोक संगीत की मशहूर गायिका चंदन तिवारी अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगी. वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वर्धा के अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, दिल्ली के इंडिया हेरिटेज सेंटर, भोपाल के भारतभवन भोजपुरी मंडल, आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम, पटना स्थित भोजपुरी एकेडमी आदि स्थानों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकीं हैं. चंदन तिवारी भोजपुरी गीतों के अलावा मगही गीतों को भी बखूबी गाती है. अपने कार्यक्रमों में अक्सर श्रोताओं का सम्मान करने वाली चंदन की जुबान पर मगही शब्द भी लोगों में गजब का उत्साह पैदा करता है.
चंदन कहती हैं, बचपन के दिनों में झारखंड की स्थानीय भाषा में भी मैं गा लेती थी. कार्यक्रम का स्थल बदलते रहने से स्थानीय लोक भाषाओं का समान रूप से सम्मान लाजिमी है. हां, यह सच है कि पुरबिया तान ने मुझे पहचान दिलायी है. पर,सबसे बड़ी पहचान हमारे वो श्रोता हैं, जो पूरे कार्यक्रम में गीतों से बंधे रहते हैं. मूलत: आरा की रहनेवाली चंदन तिवारी का बचपन झारखंड में बीता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




