पानी के लिए जल्द करें उपाय, नहीं तो गांव छोड़ने को होंगे मजबूर
Updated at : 14 Jun 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

पैजुना में पानी के लिए मचा हाहाकार, ग्रामीणों ने बीडीओ से कहा अकबरपुर : प्रखंड के पैजुना गांव में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है. आधा से ज्यादा चापाकलों न पानी देना बंद कर दिया है. इससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस सबंध में नवनिर्वाचित मुखिया प्रमोद […]
विज्ञापन
पैजुना में पानी के लिए मचा हाहाकार, ग्रामीणों ने बीडीओ से कहा
अकबरपुर : प्रखंड के पैजुना गांव में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है. आधा से ज्यादा चापाकलों न पानी देना बंद कर दिया है. इससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
इस सबंध में नवनिर्वाचित मुखिया प्रमोद चौधरी के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने जल संकट से सबंधित एक ज्ञापन बीडीओ राधा रमण मुरारी को देकर अविलंब समस्या से निजात पाने के लिए गुहार लगायी है. ग्रामीणों ने कहा है कि पानी के लिए जल्द करें उपाय, नहीं लोग गांव छोड़ने को मजबूर हो जायेंगे. इस बाबत बीडीओ ने यथाशीघ्र पेयजल संकट से निजात दिलाने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में खराब चापाकल की सूची उपलब्ध करायें, ताकि पीएचइडी के कनीय अभियंता से संपर्क कर स्थल निरीक्षण करते हुए चापाकलों की मरम्मत करवायी जा सके.
क्या कहते हैं गांववाले
पैजुना में जल संकट की स्थिति काफी गंभीर है. अगर तत्काल कोई उपाय नहीं किया गया तो पानी के लिए ग्रामीणों को गांव छोड़ कर जाना पड़ेगा.
जयराम प्रसाद, वार्ड नंबर पांच
जल संकट की स्थिति पैजुना में काफी खराब है. जलस्तर काफी नीचे चला गया. इससे चापाकल चलना बंद हो गया है.
हरी प्रसाद, पैजुना
पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. तत्काल पुराने चापाकल को चालू कराया जाये. कुछ चापाकल को ग्रामीणों द्वारा घर के अंदर कर लिया गया है. तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे घर से बाहर निकाला जाये, ताकि सभी ग्रामीण इसका लाभ उठा सके.
रंजय कुमार, पैजुना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




