शहर में पटरी पर नहीं लौटी ट्रैफिक व्यवस्था
Updated at : 13 Jun 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

कई चौकों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने से हो रही परेशानी प्रतिदिन अनियंत्रित ट्रैफिक से परेशान रहते हैं शहर के लोग नवादा (सदर) : पुलिस प्रशासन के लगातार प्रयास के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है. इस व्यवस्था के कारण शहर के सभी मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों का लंबी […]
विज्ञापन
कई चौकों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने से हो रही परेशानी
प्रतिदिन अनियंत्रित ट्रैफिक से परेशान रहते हैं शहर के लोग
नवादा (सदर) : पुलिस प्रशासन के लगातार प्रयास के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है. इस व्यवस्था के कारण शहर के सभी मार्गों पर छोटे-बड़े वाहनों का लंबी कतारें लग जाती है. अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है. शहर के लोग भी इस व्यवस्था के शिकार होते रहते हैं. कुछ दुकानदारों व शहर के लोगों ने तो इसे अपनी नियति मानकर इस पर बोलना ही बंद कर दिया है.
कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने के कारण वहां पूरे दिन अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था से लोग हलकान रहते हैं. रविवार को भी कई चौक-चौराहों पर सड़क जाम से लोग परेशान रहे.
समस्या जस की तस : पुलिस अधीक्षक ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर कई बार नियम कानून बनाये. लोगों को अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था से बचने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी. पुलिस प्रशासन के इस पहल के बाद भी अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था से उत्पन्न होनेवाली समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है. प्रजातंत्र चौक, लाल चौक, भगत सिंह चौक,
इंदिरा गांधी चौक, सद्भावना चौक, तीन नंबर बस पड़ाव , बुधौल बस पड़ाव सहित कई अन्य स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी है. सभी वर्किंग डे पर ट्रैफिक पुलिस लगाये गये हैं. रविवार को ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है. यातायात व्यवस्था में सुधार करने के सभी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है.
हमेशा अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था : शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार करने को लेकर शहर के कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गयी है. इसके बाद भी शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है. पुरानी कचहरी रोड से गढ़पर के रास्ते बाइपास जाने वाले मार्ग पर सब्जी बाजार कॉर्नर पर प्रतिदिन अव्यवस्था उत्पन्न होती है. तीनमुहानी के अतिव्यवस्त रहने के कारण सुचारू रूप से वाहनों का परिचालन नहीं हो पाता है. अधिकांश स्कूली बसें भी इसी रास्ते से गुजरती है.
अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था का प्रतिकूल असर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों पर भी पड़ती है. व्यवहार न्यायालय के पास भी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण हमेशा अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था का असर देखने को मिलता है. पम्पूकल चौक पर भी वाहनों का आवागमन तेज होने के बाद भी वहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं हुई है. कोई कोई दिन ही ऐसा रहा हो जब वहां अनियंत्रित ट्रैफिक समस्या का शिकार लोगों को नहीं बनना पड़ा हो.
पार नवादा पुरानी बस पड़ाव के समीप भी ट्रैफिक पुलिस तैनात रहने के बाद भी यातायात व्यवस्था नियंत्रित नहीं होती है. जैसे-तैसे सड़क पर वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठाने व उतारने के कारण लोगों को परेशानी होती है. कुल मिला कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था काफी प्रयास के बाद भी पटरी पर नहीं लौट पा रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के उपाय किये जा रहे हैं. दिन में मेन रोड को वन-वे बनाया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे. कई अन्य स्थानों पर भी जल्द ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जायेगी.
विकास वर्मन, पुलिस अधीक्षक, नवादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




