देश की तरक्की देख पड़ोसी भी हैरान : गिरिराज

नवादा (सदर) : देश का जीडीपी कभी भी पांच से ऊपर नहीं बढ़ पाया था, परंतु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है. देश में अभी जीडीपी 7. 5 पर पहुंचा है. पिछले तिमाही में देश का निवेश चायना व अमेरिका से ऊपर रहा. उक्त बाते शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय […]
नवादा (सदर) : देश का जीडीपी कभी भी पांच से ऊपर नहीं बढ़ पाया था, परंतु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है. देश में अभी जीडीपी 7. 5 पर पहुंचा है. पिछले तिमाही में देश का निवेश चायना व अमेरिका से ऊपर रहा. उक्त बाते शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह नवादा में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं. केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर उपलब्धि गिनाने नवादा पहुंचे थे.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को आज पूरे दुनिया में शक्ति का प्रतीक देश बना दिया है. पड़ोसी देश जो आंतकवादियों का गढ़ बना है. वह भी भारत में होने वाली तरक्की से हैरान है. भारत की कूटनीति से चिंतित है. देश में नरेंद्र मोदी का ही प्रभाव है कि कर्नाटक के व्यापारी नागराज चायना के बाजार में 25 करोड़ का सिल्क कपड़ों को हॉट केक की तरह बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार केंद्र सरकार के साथ मिल कर काम करे, तो बिहार और भी तरक्की करेगा. ऐसा नहीं हो सकता कि माल महाराज का और मिर्जा खेले होली. ये नहीं चलेगा.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इसी नवादा के खनवां में ट्रेनिंग कम प्रोडक्शन के लिए जमीन की मांग की, लेकिन नहीं मिली. आइटीआइ में दो एकड़ जमीन की मांग की, वो नहीं मिली. मैने प्रोटोकॉल तोड़ कर प्रदेश के चीफ सेक्रेट्ररी से 25 एकड़ जमीन की मांग एफएमजीसी की स्थापना के लिए की, नहीं मिली. इसमें लाखों लोगों को रोजगार मिलता. केंद्र सरकार ने गया व मोतिहारी में केंद्रीय विश्व विद्यालय बनाने की स्वीकृति प्रदान की. साथ ही राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को सेंट्रल विश्वविद्यालय बनाया गया. बिक्रमशीला में विश्व विद्यालय की घोषणा की गयी.
बिहार में एक लाख 25 हजार करोड़ की घोषणा की, उसमें हम पूरी तरह कारगर रहे. किउल- गया रेलखंड की दोहरीकरण के साथ ही कई रेल परियोजनाओं की घोषणा की गयी. बिजली व सड़क में भी काफी पैसे दिये गये. पटना में टूल रूम का शुभारंभ किया गया, जिसमें रेकार्ड बीट हुआ कि 18 इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ट्रेनिंग ली. 33 सौ लोग ट्रेनिंग लेकर किसी न किसी विभाग में जॉब कर रहे हैं. अभी प्रतिदिन सौ किलोमीटर प्रतिदिन सड़क का निर्माण किया जा रहा है.
रेल मामले में भी प्रतिदिन चार किलोमीटर ट्रैक निर्माण को बढ़ा कर आठ किलोमीटर किया गया है, इसे बढ़ा कर 16 किलो मीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण प्रतिदिन किया जाना है. बिजली के क्षेत्र में भी केंद्र आत्मनिर्भर है. कोई भी राज्य नियामक द्वारा तय दर पर 24 घंटे बिजली की मांग करेगी तो उसे दिया जा रहा है. लगभग छह बिलियन से ज्यादा एलइडी बल्ब बांटे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




