पिस्टल सटा कर युवक से मोबाइल व पैसे छीने

Updated at : 12 Jun 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल सटा कर युवक से मोबाइल व पैसे छीने

नवादा (सदर) : शनिवार की अहले सुबह रांची से लौट रहे एक युवक को पिस्टल का भय दिखा कर दो की संख्या में रहे अपराधियों ने मोबाइल व छह सौ रुपये छीन लिया. वारिसलीगंज बाजार में रहनेवाले रवींद्र कुमार शनिवार की सुबह सद्भभावना चौक से स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान सीमा टॉकिज के समीप […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : शनिवार की अहले सुबह रांची से लौट रहे एक युवक को पिस्टल का भय दिखा कर दो की संख्या में रहे अपराधियों ने मोबाइल व छह सौ रुपये छीन लिया. वारिसलीगंज बाजार में रहनेवाले रवींद्र कुमार शनिवार की सुबह सद्भभावना चौक से स्टेशन जा रहे थे.

इसी दौरान सीमा टॉकिज के समीप पहले से घात लगाये दो अपराधियों ने सुबह चार बजे के लगभग समय पूछने के बहाने करीब आकर पिस्टल सटा दिया और पास में रहे मोबाइल व छह सौ रुपये छीन लिया. घटना के दौरान अकेला रहने तथा पिस्टल का भय के कारण युवक हल्ला और विरोध नहीं किया.

पीड़ित युवक वहां से भाग कर स्टेशन पहुंचा और ट्रेन पकड़ कर वारिसलीगंज चला गया. शहर में बढ़ती छिनतई की घटना पर लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन