साला-बहनोई की मौत, एक गंभीर

Updated at : 10 Jun 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
साला-बहनोई की मौत, एक गंभीर

दुर्घटना. एनएच-31 पर मोती बिगहा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला एनएच-31 पर मोती बिगहा के पास अनियंत्रित ट्रक चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही होगी़ वहीं एक अन्य की स्थित गंभीर है़ नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर एनएच-31 […]

विज्ञापन

दुर्घटना. एनएच-31 पर मोती बिगहा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला

एनएच-31 पर मोती बिगहा के पास अनियंत्रित ट्रक चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौत घटनास्थल पर ही होगी़ वहीं एक अन्य की स्थित गंभीर है़

नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर एनएच-31 पर एक ट्रक से कुचल कर बाइक पर सवार साला-बहनोई की मौत हो गयी, जबकि तीसरा सवार व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोती बिगहा बाइपास में हुई इस घटना के बाद विरोध में ग्रामीणों ने एनएच को घंटों जाम कर दिया, जिसके कारण झारखंड की ओर से आने व झारखंड जानेवाले सभी वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर जाम को समाप्त कराया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गोनावां जलमंदिर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग एनएच पर चढ़ रहे थे.

इसी दौरान बिहारशरीफ की ओर से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक की चपेट में बाइक आ गयी. इस घटना में बाइक चला रहे लोहड़ा निवासी परमेश्वर चौहान व चंदावारा मेसकौर निवासी उमेश चौहान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार तीसरा युवक लोहड़ा निवासी बालमुकुंद चौहान दूर फेंका कर बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के प्रयास से जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने के कारण बाइक काफी दूर तक घिसटती गयी और कुछ देर बाद उसमें आवाज के साथ आग लग गयी.

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया, जिसके कारण बिहार-झारखंड की लाइफ लाइन यह मार्ग घंटों बाधित हो गयी. दो घंटे से अधिक समय तक जाम के कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे. घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के साथ ही इंस्पेक्टर अंजनी कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी भी पहुंचे. सरकारी सहायता का लाभ देकर जाम को हटाया. शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया.

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मोतीबिगहा बाइपास में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, ताकि सड़क हादसों की घटनाओं में कमी आ सके. गौरतलब है कि एनएच पर सरपट दौड़ते वाहन लोगों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखती है, इससे इसका नाम दुर्घटना के लिए जाना जाने लगा है.

मेसकौर. सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच-82 पर सिरसा देवी स्थान पर एक ऑटो के पलट जाने के कारण एक सवार की मौत हो गयी तथा इस घटना में सात यात्री घायल भी हो गये.

मृतक की पहचान बढ़ौना निवासी हरीश सिंह के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए तुरंत हिसुआ अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार, वाहन पर ड्राइवर के नियंत्रण खो जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. भेलवा निवासी रोशन कुमार ने बताया कि स्टैंड पर अपना नंबर लगाने को लेकर ऑटो वाले तेजी से गाड़ी चलते हैं, इस दौरान दुर्घटनाएं होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन