बरनावां व पैंगरी पंचायतों के परिणाम घोषित
Updated at : 26 May 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसलीगंज : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वारिसलीगंज व पकरीबरावां प्रखंडों की पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई. प्रखड निर्वाची पदाधिकारी नंद किशोर चौधरी ने बताया कि वारिसलीगंज प्रखंड की बरनावां पंचायत से मुखिया पद के लिए शंकर साव व पैंगरी पंचायत से सुरेंद्र […]
विज्ञापन
वारिसलीगंज : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वारिसलीगंज व पकरीबरावां प्रखंडों की पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई.
प्रखड निर्वाची पदाधिकारी नंद किशोर चौधरी ने बताया कि वारिसलीगंज प्रखंड की बरनावां पंचायत से मुखिया पद के लिए शंकर साव व पैंगरी पंचायत से सुरेंद्र रविदास विजय घोषित किये गये. शंकर साव को कुल 766 मत मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद केवट को 675 वोट मिले. बरनावां पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर नीलम कुमारी सिन्हा व पैंगरी पंचायत के पश्चिम भाग रुनि कुमारी व पूर्वी से कारू साव को जीत मिली है. बरनावां से सरपंच लक्ष्मी देवी व पैंगरी से उमेश पासवान विजयी हुए. इधर, पकरीबरावां प्रखंड की कोनंदपुर पंचायत से मुखिया पद से राजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य पद पर अशोक कुमार पासवान व सरपंच पद पर नवल किशोर प्रसाद ने जीत हासिल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




