Video: बैटिंग छोड़ कुत्ते के साथ खेलने लगा खिलाड़ी, दिल्ली के प्रैक्टिस मैच में दिखा अनोखा नजारा

Updated at : 27 Mar 2026 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Abhishek Porel with Dog

कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए अभिषेक पोरेल, Pic- Screenshot/ Instagram (DC)

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस मैच का वीडियो सामने आया है. अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे मैच के बीच अचानक एक कुत्ता मैदान में आ गया. इसके बाद बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने अपनी बैटिंग छोड़ दी और कुत्ते को गोद में उठाकर खेलने लगे.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक प्रैक्टिस मैच का मजेदार वीडियो सामने आया है. दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में तैयारी कर रही है. इसी प्रैक्टिस मैच के बीच मैदान पर अचानक एक कुत्ता आ गया. इस वजह से खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने कुत्ते को गोद में उठा लिया और वह उसके साथ खेलने लगे. फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का पूरा वीडियो पोस्ट किया है.

मैदान में घुसा कुत्ता, पोरेल ने उठाया गोद में

प्रैक्टिस मैच में अभिषेक पोरेल बैटिंग कर रहे थे. दूसरे छोर पर उनके साथ पृथ्वी शॉ खड़े थे. इसी दौरान एक कुत्ता दौड़ते हुए पिच के पास आ पहुंचा. कुत्ते को देखकर अभिषेक पोरेल ने अपनी बैटिंग छोड़ दी. पोरेल ने तुरंत कुत्ते को प्यार से अपनी गोद में उठा लिया. वह उसे उठाकर मैदान से बाहर ले जाने लगे. इस बीच पोरेल कुछ देर तक कुत्ते के साथ मस्ती भी करते दिखे. पोरेल का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद उनके साथी खिलाड़ी ताली बजाने लगे. कुछ देर बाद कुत्ते को सुरक्षित मैदान से बाहर कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो को मिल रहा प्यार

दिल्ली कैपिटल्स की मीडिया टीम ने इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस अभिषेक पोरेल के इस बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर पहले भी कई बार जानवर आ चुके हैं. फैंस को ऐसे पल बहुत पसंद आते हैं. दिल्ली की टीम इस हल्के-फुल्के पल के बाद अब अपना पूरा ध्यान खेल पर लगा रही है. टीम की नजरें अब सीधे 31 मार्च को होने वाले पहले मैच पर टिकी हैं.

31 मार्च को लखनऊ में होगा DC का पहला मैच

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को IPL 2026 सीजन का अपना पहला मैच 31 मार्च को खेलना है. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में दिल्ली का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. इस मैच के लिए लखनऊ जाने से पहले दिल्ली के खिलाड़ी अपने घर में ही जमकर पसीना बहा रहे हैं. खुद को टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए टीम आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेल रही है. टीम चाहती है कि वह पहले मैच से ही जीत की लय पकड़ ले.

ये भी पढ़ें-

तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल

रिटायरमेंट से U टर्न, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 2 महीने में वापस लिया संन्यास

कोहली से लेकर भुवनेश्वर तक, IPL में इन खिलाड़ियों ने जीती ऑरेंज-पर्पल कैप, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola