शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी
Updated at : 13 May 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों बनाये गये सुपर जोनल दंडाधिकारी आठ जोनल व 48 सेक्टर दंडाधिकारियों प्रतिनियुक्ति नवादा : पंचायत चुनाव के तहत छठे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वारिसलीगंज प्रखंड के 217 मतदान केंद्रों पर 112092 (एक लाख बारह हजार बानवे) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. भयमुक्त, निष्पक्ष व […]
विज्ञापन
दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों बनाये गये सुपर जोनल दंडाधिकारी
आठ जोनल व 48 सेक्टर दंडाधिकारियों प्रतिनियुक्ति
नवादा : पंचायत चुनाव के तहत छठे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वारिसलीगंज प्रखंड के 217 मतदान केंद्रों पर 112092 (एक लाख बारह हजार बानवे) मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु डीएम मनोज कुमार व एसपी विकास वर्मन ने अपने संयुक्त आदेश के तहत दो सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार व अनुमंडल पदाधिकारी रजौली शंभु शरण पांडेय की प्रतिनियुक्ति की है. आठ जोनल दंडाधिकारी बनाये गये हैं, वहीं 48 सेक्टर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. गस्ती दल के रूप में 68 दंडाधिकारियों की प्रतिनिुयुक्ति की गयी है. वारिसलीगंज के 217 मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात किये गये हैं.
पारा मिलीट्री फोर्स, एसटीएफ व पैंथर के जवान लगातार मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक मतदान केंद्रों व आसपास के गांवों का सघन दौरा करते रहेंगे. वोटरों को धमकाने वाले पर प्रशासन की पैनी नजर है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर काफी सतर्कता बरती जा रही है. डीएम मनोज कुमार समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेते रहे. गौरतलब हो कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में पांच चरणों की मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण समाप्त हो चुकी है.
जिला प्रशसन शेष चरणों के लिए और भी गंभीरता से अपनी तैयारियों में लगा हुआ है. जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय स्थित सभागार में कार्य करना शुरू कर दिया है, यहां से नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारी चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. किसी भी प्रकार की शिकायत या घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06324-217710 पर दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




