पत्नी की हत्या कर पति ने जहर खाकर दी जान
Updated at : 13 May 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

मेसकौर : थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में पत्नी साबरा खातुन की हत्या के बाद बुधवार को पति कमरुल हक उर्फ मुन्ना ने भी जहर खाकर जान दे दी. पता चला है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. बात इतनी बढ़ गयी कि पति कमरुल ने अपनी पत्नी साबरा की लाठी डंडे […]
विज्ञापन
मेसकौर : थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में पत्नी साबरा खातुन की हत्या के बाद बुधवार को पति कमरुल हक उर्फ मुन्ना ने भी जहर खाकर जान दे दी. पता चला है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. बात इतनी बढ़ गयी कि पति कमरुल ने अपनी पत्नी साबरा की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी. इस घटना को पारिवारिक स्तर पर रफा-दफा कर दिया गया.
पर,अगले ही दिन मृतका के पति कमरुल हक उर्फ मुन्ना ने जहर खा कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था. कमरुल नशे में रहकर हमेशा अपनी पत्नी से मारपीट करते रहता था. बढ़ते तनाव को लेकर 20 मार्च को दोनों परिवारों व समाज के लोगों के बीच एक पंचायती भी हुई थी. इसमें नशा नहीं करने, पत्नी का ख्याल रखने सहित कई निर्णय सुनाया गया था. बावजूद इस पर कोई अमल नहीं किया जा सका.
अंतत: फिर विवाद बढ़ा और एक दिन के अंतर पर पति व पत्नी दोनों की मौत हो गयी. इस तरह की घटना से गांव में शोक की लहर है. ग्रामीण खुर्शीद खां का कहना है कि दांपत्य जीवन की कड़वाहट घटना का कारण बना है. इस मामले में परिवार वाले भी कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं. हालांकि थाने को इस घटना की जानकारी है, पर दोनों ही परिवारों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




