ओवरलोडेड छह ट्रक जब्त

Updated at : 13 May 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडेड छह ट्रक जब्त

रजौली : डीएम मनोज कुमार व एसपी विकास वर्मन ने चितरकोली गांव स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. डीएम के आने की जानकारी मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, सैप जवानों व होमगाडों में हड़कंप मच गया. जांच के क्रम में ओवरलोडेड छह ट्रक जब्त किये गये. डीएम ने सीटीओ को कड़े निर्देश […]

विज्ञापन
रजौली : डीएम मनोज कुमार व एसपी विकास वर्मन ने चितरकोली गांव स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. डीएम के आने की जानकारी मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, सैप जवानों व होमगाडों में हड़कंप मच गया.
जांच के क्रम में ओवरलोडेड छह ट्रक जब्त किये गये. डीएम ने सीटीओ को कड़े निर्देश भी दिये. जांच के क्रम में केवल सीटीओ विवेक कुमार ही ड्यूटी पर मौजूद थे. चेकपोस्ट के प्रभारी डिप्टी कमिश्नर आरके झा बगैर सूचना के ही गायब पाये गये.
प्रतिनियुक्त किये गये 25 सैप जवानों, 25 होमगार्ड जवानों में से अधिकतर जवान भी गायब थे. डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि जवानों को चेक पोस्ट पर निगरानी के लिए लगाया गया है. जब वे निगरानी ही नहीं करेंगे, तो उनके रहने का क्या मतलब है. डीएम ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर मांगी, तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे. डीएम ने गायब सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्टीकरण करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. डीएम ने इस बात को स्वीकार किया कि सेल टैक्स ऑफिसर ही ट्रकों को पास कराने का धंधा करते हैं. इससे राज्य सरकार को करोड़ों के राजस्व की चोरी होती है.
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शाम पांच बजे के बाद अधिकारियों की मदद से बड़े पैमाने पर इंट्री माफिया गिट्टी लदे वाहनों को बगैर मैकेनिकल पास कटाये केवल गेट पास देकर वाहन पास करवा रहे हैं. उन्होंने चेक प्वाइंट पर बगैर गेट पास के वाहन पास करने पर रोक लगा दी है. चेकपोस्ट जाने के क्रम में डीएम ने रोड में ओवरलोड वाहनों को गुजरते हुए देखा. डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीटरिक सिस्टम पर बनाने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने जल्द बायोमीटरिक सिस्टम मंगवाने की बात कही.
एसपी विकास वर्मन ने ट्रांसफर के बाद भी ड्यूटी करनेवाले सैप जवानों को अविलंब वहां से चले जाने की बात कही. एसपी ने कहा कि शराबबंदी को लेकर एक जांच टीम चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त की गयी थी. लेकिन सीटीओ द्वारा जगह नहीं देने के कारण टीम सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन