शर्मनाक ! प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पीट पीट कर मारा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

Updated at : 30 Mar 2016 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक ! प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी पीट पीट कर मारा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिरौता गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. प्रेम प्रसंग में पड़े एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ा. बीस वर्षीय विजय शंकर नाम के युवक की […]

विज्ञापन

नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिरौता गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. घटना के बाद से इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. प्रेम प्रसंग में पड़े एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ा. बीस वर्षीय विजय शंकर नाम के युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी है. पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह ऑनर किलिंग का लग रहा है लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उसके गांव मिलने पहुंचा था. गांव पहुंचने के बाद जैसे ही प्रेमिका के परिजनों ने विजय शंकर को देखा वह गुस्से से आग बबूला हो गये. उसके बाद जो हुआ वह काफी शर्मनाक है.

जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने विजय शंकर की पहले जमकर पिटाई की और उसके बाद जी नहीं भरा तो उसका गला दबा दिया. युवक के मरने के बाद लड़की के परिजनों ने उसकी लाश को गांव के बाहर फेंक दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खेत से युवक का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मृतक युवक जिले महानपुर गांव का निवासी बताया जाता है. घटना के बाद से दोनों गांवों में काफी तनाव है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन