नवादा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

सांकेतिक तस्वीर
Nawada Road Accident : नवादा जिले के कौआकोल-रोह मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया.
(नवादा,कौआकोल से दशरथ मिस्त्री की रिपोर्ट)
Nawada Road Accident : नवादा जिले के कौआकोल-रोह मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
चोंगवा मोड़ के पास हुआ हादसा
कौआकोल प्रखंड के कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर स्थित चोंगवा मोड़ के समीप रविवार देर शाम बाइक और ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बरियारपुर निवासी युवक की हुई पहचान
घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा और दर्द से कराहता रहा.
पुलिस ने दिखाई तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही कौआकोल थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए घायल युवक को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कौआकोल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
गंभीर स्थिति देख किया गया रेफर
पीएचसी में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर पाई. बताया गया कि उसके पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं. बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया.
ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : पटना में राजपूत समाज का बैठक, सैकड़ों लोग जुटे ‘सिंह सेना’ गठन का प्रस्ताव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










