नवादा में शराब के नशे में बहू से मारपीट करने का आरोप, ससुर गिरफ्तार

Author Anil kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

शराब के नशे में बहू से मारपीट, ससुर गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के अकबरपुर में शराब के नशे में धुत ससुर ने अपनी बहू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शराब के नशे में बहू के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई.

विज्ञापन

बहू ने लगाया मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

पीड़िता गुडिया देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 22 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसके ससुर राजो दास शराब के नशे में घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजो दास को हिरासत में लेकर थाना ले आई.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि

थाना में कराई गई ब्रेथ एनालाइजर जांच में आरोपी के शरीर में 114.3 एमजी/100 एमएल अल्कोहल पाया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बीएनएस और उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में अकबरपुर थाना कांड संख्या 360/26 दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 74, 352 तथा बिहार उत्पाद (संशोधित) अधिनियम, 2022 की धारा 37 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन