जलमीनार तैयार, पर पानी का इंतजार
Updated at : 19 Jan 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

बाजारवासियों को मूंह चिढ़ा रहा जलमीनार काशीचक : बाजार के पूर्वी छोर पर बना जलमीनार तीन साल पहले बनकर पूरी तरह तैयार है. लेकिन, आज तक बाजारवासियों को इस जलमीनार से पानी सप्लाई की सुविधा नसीब नहीं हो पा रही है़ इससे बाजारवासियों में काफी आक्रोश है़ ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी गरमी के दिनों […]
विज्ञापन
बाजारवासियों को मूंह चिढ़ा रहा जलमीनार
काशीचक : बाजार के पूर्वी छोर पर बना जलमीनार तीन साल पहले बनकर पूरी तरह तैयार है. लेकिन, आज तक बाजारवासियों को इस जलमीनार से पानी सप्लाई की सुविधा नसीब नहीं हो पा रही है़ इससे बाजारवासियों में काफी आक्रोश है़ ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी गरमी के दिनों में होती है़ सरकारी स्तर पर नीचली सतह के चापाकल की बाजार में घोर कमी है़ भले ही चुनावों में नेताओं द्वारा तरह-तरह के लोक लुभावन वायदे किये जाते हैं.
लेकिन, काशीचक बाजार की स्थिति आज भी बदतर है़ गरमी का मौसम नजदीक है. बाजारवासियों को पानी की समस्या न हो इसके लिए लोगों की नजरें करोड़ों रुपये से बने जलमीनार पर टिकी है. यह तीन वर्षों से हाथी का दांत साबित हो रहा है़ लोगों को साफ व स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है़ इसे स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




