मारपीट कर लूटे जेवरात

Updated at : 17 Jan 2016 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर लूटे जेवरात

मारपीट कर लूटे जेवरात सिरदला. क्षेत्र के चौगांव गांव में शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे गांव के ही करीब 10 लोगों ने अचानक अनुज सिंह के घर में घुस कर मारपीट कर जेवरात व अन्य सामग्री लूट लिया. इससे संबंधित मामला पीड़ित द्वारा दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने बताया कि […]

विज्ञापन

मारपीट कर लूटे जेवरात सिरदला. क्षेत्र के चौगांव गांव में शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे गांव के ही करीब 10 लोगों ने अचानक अनुज सिंह के घर में घुस कर मारपीट कर जेवरात व अन्य सामग्री लूट लिया. इससे संबंधित मामला पीड़ित द्वारा दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने बताया कि कांड संख्या 14-16 दर्ज कर बाढ़ो सिंह, लवकुश सिंह, बलवीर सिंह, टोनु कुमार,नीतीश कुमार, प्रतिमा देवी, सावित्री देवी,बेबी देवी समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बताया जाता है कि गांव के पंचायती के दौरान पक्ष में गवाही नहीं देने पर उक्त लोगों ने उग्र होकर उनके घर में प्रवेश कर गया. लोगों ने शिमला देवी और कामता सिंह की पत्नी आरती देवी को बेहरहमी से पिटाई कर दी.घर में रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान को लूट लिया. दोनों घायल महिलाओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला में किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन