जम्हड़ीया ने तुर्कवन को 65 रनों से हराया

Updated at : 17 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
जम्हड़ीया ने तुर्कवन को 65 रनों से हराया

जम्हड़ीया ने तुर्कवन को 65 रनों से हराया धमौल. गोल्डन स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब तुर्कवन के बैनर तले रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय धमौल के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया़ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया पति राधे साव ने किया. टॉस थाना प्रभारी अरविंद कुमार के द्वारा कराया गया़ उद्घाटन के दिन […]

विज्ञापन

जम्हड़ीया ने तुर्कवन को 65 रनों से हराया धमौल. गोल्डन स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब तुर्कवन के बैनर तले रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय धमौल के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया़ क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया पति राधे साव ने किया. टॉस थाना प्रभारी अरविंद कुमार के द्वारा कराया गया़ उद्घाटन के दिन अल्मीजान स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब जम्हड़ीया व नाइट राइडस स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब तुर्कवन के बीच खेला गया़ 12 ओवर के खेल में जम्हड़ीया टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया़ बैटिंग करते हुए जम्हड़ीया की टीम ने 12 ओबर में नौ विकेट खोकर 149 रनों का लक्षय रखा़ उसके विरूद्ध खेलते हुए तुर्कवन की टीम ने 84 रनों में ही आल आउट हो गयी. मैन आफ द मैच साडुन (जम्हड़ीया) को दिया गया. उन्होंने 27 गेंदों में 62 रन बनाया़ विदित हो कि क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक 16 टीमें हिस्सा ले चुकी है़ं नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी तक जारी रहेगी़ इस मौके पर पूर्व उप प्रमुख गजाधर यादव, उप मुखिया जमाल, पंचायत समिति मोइन आलम, राजू व आयोजक दानिश, हीरा, गुड्डू रंगीला, शहनवाज व दानिश-2 मौजूद थे. धमौल खेल मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला सोमवार को किंग स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब और वाइएस स्पोर्टिंग्स क्रिकेट क्लब के बीच व तीसरा मुकाबला धमौल व मतबलवा के बीच खेला जायेगा़ इसकी जानकारी अफ्फाक मंजर ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन