बोधगया में शांति का संदेश लेकर निकली ज्ञानयात्रा

Updated at : 16 Jan 2016 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
बोधगया में शांति का संदेश लेकर निकली ज्ञानयात्रा

बोधगया में शांति का संदेश लेकर निकली ज्ञानयात्राफोटो- बोधगया 01-ज्ञानयात्रा की शुरुआत करते डीएम कुमार रवि व अन्य.02-ज्ञानयात्रा में शामिल डीएम, अन्य पदाधिकारी व अन्य.03–सुजातागढ़ में ज्ञानयात्रा के दौरान विश्राम करते बौद्ध लामा.बुद्ध की तपोस्थली ढूंगेश्वरी से ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर तक आयोजित हुई यात्राबौद्ध भिक्षु, बौद्ध श्रद्धालु, प्रशासनिक पदाधिकारी व विभन्नि संगठनों के लोग हुए […]

विज्ञापन

बोधगया में शांति का संदेश लेकर निकली ज्ञानयात्राफोटो- बोधगया 01-ज्ञानयात्रा की शुरुआत करते डीएम कुमार रवि व अन्य.02-ज्ञानयात्रा में शामिल डीएम, अन्य पदाधिकारी व अन्य.03–सुजातागढ़ में ज्ञानयात्रा के दौरान विश्राम करते बौद्ध लामा.बुद्ध की तपोस्थली ढूंगेश्वरी से ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर तक आयोजित हुई यात्राबौद्ध भिक्षु, बौद्ध श्रद्धालु, प्रशासनिक पदाधिकारी व विभन्नि संगठनों के लोग हुए शामिलआज होगा बौद्ध महोत्सव का आगाज, सीएम करेंगे उद्घाटनसंवाददाता, बोधगयाबौद्ध महोत्सव की पूर्व संध्या पर बुद्ध की तपोस्थली ढूंगेश्वरी पहाड़ी की तलहट्टी से उनकी ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर तक शनिवार की सुबह ज्ञानयात्रा का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों बौद्ध भिक्षु, विदेशी श्रद्धालु, प्रशासनिक पदाधिकारी व बोधगया के विभन्नि संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए. करीब नौ किलोमीटर की इस यात्रा में शामिल पदयात्रियों ने ढूंगेश्वरी पहाड़ी की तलहट्टी से होते हुए मुहाने नदी को सरस्वती मंदिर के समीप पार किया व सुजातागढ़ में थोड़ी देर के लिए विश्राम किया. यहां यात्रियों को मिट्टी की प्याल में प्रसाद के रूप में खीर दी गयी. ज्ञानयात्रा का समापन महाबोधि मंदिर में हुई व यहां विश्व शांति की कामना की गयी. ज्ञानयात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले डीएम कुमार रवि ने कहा कि यह ज्ञानयात्रा समाज में शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का संदेश लेकर निकाली गयी है. इस यात्रा के माध्यम से देश-दुनिया में संदेश प्रसारित होगा कि बुद्ध के उपदेश का अनुपालन शांति के लिए कितना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बुद्ध की तपोस्थली के विकास के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं व ढूंगेश्वरी से बोधगया तक सड़क को दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही नदी में पुल बनाया जायेगा. सड़क के किनारे पीपल के पौधे लगाये जायेंगे व यहां सुविधाएं बढ़ायी जायेंगी. इस अवसर पर इंटरनेशनल बुद्धष्टि कौंसिल ऑफ बोधगया के महासचिव किरण लामा ने भिक्षुओं व लोगों को ढूंगेश्वरी की महत्ता के बारे में जानकारी दी व कहा कि बोधगया में ज्ञान प्राप्त करने से पहले बुद्ध ने यहां स्थित गुफा में छह वर्षों तक कठिन साधना की थी. ज्ञानयात्रा में शामिल लोगों ने बड़े ही उत्साह व जोश के साथ यात्रा तय की. उल्लेखनीय है कि ज्ञानयात्रा की शुरुआत पिछले वर्ष की गयी थी व इसके जरिये बौद्ध श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बोधगया के साथ ही ढूंगेश्वरी से जोड़ने का प्रयास किया गया है. गौरतलब है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का आगाज होगा. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.हत्या मामले में दो को आजीवन कारावासटिकारी थाने के हरना गांव में 2012 में हुई थी घटनाजमीन विवाद में मां-बेटी पर हुआ था जानलेवा हमलावरीय संवाददाता, गयागया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र स्थित हरना गांव में 2012 में एक विधवा की गोली मार कर हत्या व उसकी बेटी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एडीजे (छह) की अदालत ने शनिवार को दो अभयुक्तों आनंदी चौधरी उर्फ दारा व मोहन चौधरी उर्फ बृजमोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही अदालत ने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया. जुर्माना नहीं देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. हरना गांव के ही रहनेवाले दोनों अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट ने 302, 307, 448, 34 व आर्म्स एक्ट की धारा-27 के तहत दोषी पाया. सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार व दूसरे पक्ष से अधिवक्ता अरुण कुमार ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं. 13 अगस्त 2012 को हुई थी घटना कोर्ट सूत्रों के अनुसार, जमीन के विवाद में टिकारी थाने के हरना गांव में 13 अगस्त, 2012 की रात करीब सात बजे हमलावरों ने स्मिता कुमारी व विधवा मां पर हमला किया था. घटना के वक्त स्मिता अपनी मां के साथ खाना खा रही थी. इसी दौरान उनके घर में आनंदी चौधरी उर्फ दारा चौधरी अपने सहयोगियों के साथ हथियार लेकर घुसा और स्मिता को गोली मार दी. गोली उसके पैर में लगी. स्मिता की मां गिरजा देवी बीच-बचाव करने सामने आयी, तो दारा चौधरी ने उनके पेट में भी गोली मार दी थी. शोर-गुल होने पर हमलावर वहां से भाग निकले थे. लेकिन, इलाज के दौरान गिरजा देवी की मौत हो गयी थी. इस मामले में स्मिता के बयान पर टिकारी थाने में कांड संख्या 228/12 दर्ज करायी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन