हर मंगल व गुरुवार को बिजली के लिए लगेगा जनता दरबार

हर मंगल व गुरुवार को बिजली के लिए लगेगा जनता दरबार नवादा कार्यालय. डीएम के निर्देश के आलोक में 19 जनवरी से हर गुरुवार व मंगलवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जनता दरबार लगाया जायेगा. शिविर में बिजली बिल में सुधार, कनेक्शन, जले ट्रांसफॉर्मर आदि समस्याओं का समाधान किया जायेगा. डीएम ने बिजली विभाग […]
हर मंगल व गुरुवार को बिजली के लिए लगेगा जनता दरबार नवादा कार्यालय. डीएम के निर्देश के आलोक में 19 जनवरी से हर गुरुवार व मंगलवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा जनता दरबार लगाया जायेगा. शिविर में बिजली बिल में सुधार, कनेक्शन, जले ट्रांसफॉर्मर आदि समस्याओं का समाधान किया जायेगा. डीएम ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को इसकी मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नवादा, प्रशाखा कार्यालय नवादा पश्चिमी, प्रशाखा कार्यालय नवादा पूर्वी, विद्युत शक्ति उपकेंद्र खनवां, प्रखंड कार्यालय नवादा, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नारदीगंज, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौली, प्रखंड कार्यालय रजौली, प्रखंड कार्यालय सिरदला, प्रखंड कार्यालय अकबरपुर, प्रखंड कार्यालय गोविंदपुर, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल वारिसलीगंज, प्रखंड कार्यालय वारिसलीगंज, विद्युत प्रशाखा कार्यालय पकरीबरावां में प्रत्येक मंगलवार को व विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल नवादा, नगर भवन नवादा, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हिसुआ, विद्युत शक्ति उपकेंद्र ओढ़नपुर, पंचायत भवन कोसला, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौली, प्रशाखा कार्यालय रजौली, विद्युत प्रशाखा कार्यालय सिरदला, विद्युत प्रशाखा कार्यालय अकबरपुर, विद्युत प्रशाखा कार्यालय गोविंदपुर, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल वारिसलीगंज, प्रशाखा कार्यालय वारिसलीगंज, विद्युत शक्ति उपकेंद्र रोह में प्रत्येक गुरुवार को जनता दरबार लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




