अज्ञात शव का हुआ दाह संस्कार

अज्ञात शव का हुआ दाह संस्कार नवादा (सदर). शुक्रवार के रेल थाने से प्राप्त लगभग 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव का अज्ञात शव दाह संस्कार समिति द्वारा स्थानीय बिहारी घाट पर दाह संस्कार किया गया. संस्था के सचिव श्रवण कुमार बरनवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम व फोटोग्राफी कराने के बाद मुक्तिधाम स्थल […]
अज्ञात शव का हुआ दाह संस्कार नवादा (सदर). शुक्रवार के रेल थाने से प्राप्त लगभग 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव का अज्ञात शव दाह संस्कार समिति द्वारा स्थानीय बिहारी घाट पर दाह संस्कार किया गया. संस्था के सचिव श्रवण कुमार बरनवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम व फोटोग्राफी कराने के बाद मुक्तिधाम स्थल में अंतिम संस्कार किया गया. किऊल-गया रेलखंड पर ट्रेन से गिरने के बाद अज्ञात युवक की मौत हो गयी थी. हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कराये गये दाह संस्कार के मौके पर श्रवण कुमार बरनवाल के साथ ही पंकज कुमार, संदीप कुमार चुन्नू, राजेश कुमार मुरारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




