सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

Updated at : 15 Jan 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक फोटो-2नवादा (सदर). शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें जिले में सदस्यता बढ़ाये जाने पर चर्चा की गयी. पार्टी के जिला संयोजक अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह […]

विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक फोटो-2नवादा (सदर). शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें जिले में सदस्यता बढ़ाये जाने पर चर्चा की गयी. पार्टी के जिला संयोजक अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय सदस्य बनाने में तेजी लाने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी की मजबूती के लिए सभी वर्ग से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाना अतिमहत्वपूर्ण है. कार्यकर्ता जागरूक होकर सक्रिय सदस्य की संख्या को तेजी से बढ़ाये. सदस्यता अभियान से जुड़े इस बैठक में हिसुआ विधायक अनिल सिंह, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, डॉ विजय कुमार सिन्हा, राजेंद्र जी, नवीन केसरी, जिला पार्षद अर्जुन राम, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे. इससे पूर्व जिला सदस्यता प्रभारी के लिए सर्वसम्मति से सतीश कुमार सिन्हा का मनोनयन किया गया. साथ ही जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों, जिला के पूर्व पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है. लगभग तीन घंटे तक चले इस सदस्यता अभियान में बिट्टू शर्मा, मनीष कुमार गोविंद, जितेंद्र पासवान, रामानुज कुमार, संतोष आनंद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन