जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में तनाव

जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में तनाव सिरदला. प्रखंड के अब्दुल पंचायत स्थित सुखनर टोला डमर कुरहा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में तनाव व्याप्त हो गया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब दुखन मांझी, अनिल मांझी के घर के निकट बने सुअर घर को ध्वस्त कर […]
जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में तनाव सिरदला. प्रखंड के अब्दुल पंचायत स्थित सुखनर टोला डमर कुरहा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में तनाव व्याप्त हो गया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब दुखन मांझी, अनिल मांझी के घर के निकट बने सुअर घर को ध्वस्त कर दिया गया. इसमें सुअर व इसके दो बच्चे दब कर मर गये. मामले की छानबीन के लिए सिरदला पुलिस ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया. गांव के ही मोहीब मियां व अब्दुल मियां द्वारा जमीन कब्जा को लेकर सुअर घर को ध्वस्त किया है. दोनों पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है. घटना के बाद से ही दोनों समुदाय में आपसी तनाव बढ़ गया है. किसी वक्त अप्रिय घटना की संभावना बनी हुई है. स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो मामला बिगड़ सकता है. तीन वर्ष पहले कब्रिस्तान मामले को लेकर विवाद काफी गहरा गया था. इसका निबटारा डीएम व अन्य अधिकारियों के सहयोग से किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




