मोदी की सरकार को बताया यूटर्न की सरकार

मोदी की सरकार को बताया यूटर्न की सरकार नवादा (सदर). नवादा लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मोदी सरकार यूटर्न की सरकार है. इसके कारण देश में आतंकी घटनाएं हो रही है. प्रभाकर झा ने पाकिस्तान को धूर्त […]
मोदी की सरकार को बताया यूटर्न की सरकार नवादा (सदर). नवादा लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मोदी सरकार यूटर्न की सरकार है. इसके कारण देश में आतंकी घटनाएं हो रही है. प्रभाकर झा ने पाकिस्तान को धूर्त पड़ोसी देश करार देते हुए कहा है कि इसके खिलाफ केंद्र सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. आतंकी हमले के बदले जवाबी कार्रवाई करने की घोषणा करने वाले मोदी सरकार आज अपने ही वादों से मुकर रही है. पठानकोट हमले के खिलाफ पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. झा ने कहा कि एक वर्ष में दो करोड़ रोजगार देने, कालाधन वापस लाने जैसे घोषणाओं पर भी केंद्र की सरकार अमल नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




