ePaper

अपराधी कुंदन के माता-पिता को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

Updated at : 21 Nov 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधी कुंदन के माता-पिता को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

नवादा : शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाका कलेक्ट्रेट के समीप पीएनबी बैंक गली में प्रिंस नामक युवक को गोली मारने की घटना में पुलिस की तत्परता के बाद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. नगर थाना इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जेल भेजा जा रहा है. […]

विज्ञापन

नवादा : शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाका कलेक्ट्रेट के समीप पीएनबी बैंक गली में प्रिंस नामक युवक को गोली मारने की घटना में पुलिस की तत्परता के बाद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. नगर थाना इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जेल भेजा जा रहा है.

घटना के तुरंत बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने सबसे पहले पीएनबी के सीसीटीवी फुटेज का जांच किया, उसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए गोली मारने वाला स्थानीय निवासी कुंदन के घर पर छापेमारी कर उसके पिता दिनेश सिंह व मां को हिरासत में लिया गया था.
लेकिन, देर शाम तक पुलिस ने जब दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तब उसे छोड़ दिया गया. हालांकि घायल प्रिंस की हालत अभी भी नाजुक है. उसको तीन गोली मारा गया था. जिसमें दो गोली निकाल दिया गया. लेकिन एक गोली रीढ़ की हड्डी के पास फंसा हुआ है.
बताया जाता है कि प्रिंस को गोली मारने वाला कुंदन शराब का अवैध कारोबार किया करता है. इसी को लेकर प्रिंस से शराब बेचवाने का कई बार काम किया गया. सप्लायर के रूप में पाकेट खर्च के लिए कुंदन का सहयोगी बनकर काम करने के दौरान कुछ रुपये के लेन-देन का मामला अटका हुआ था. इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.
कई बार धमकी भी दिया जा चुका था. परंतु खार खाये कुंदन ने मंगलवार की सुबह दिन दहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया. जिसके बाद बैंक गेट पर गोली मारने की पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गयी. घटना के बाद दिनों भर छापेमारी करते हुए शाम तक दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर ली.
गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज
नवादा : मंगलवार की सुबह पीएनबी के पास गोली मारकर युवक को जख्मी करने को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जख्मी प्रिंस की मां रंजू देवी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में दिनेश कुमार सिंह के पुत्र कुंदन तथा दीपक कुमार के पुत्र कारू कहार को अभियुक्त बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में जख्मी की मां रंजू ने कहा है कि उनके पुत्र प्रिंस कुमार घर से बाजार निकला था. पीएनबी के पास पहुंचते ही कुंदन और कारू द्वारा प्रिंस को जान मारने की नीयत से गोली मार दिया. इस घटना में रिटायर्ड जन कल्याण पदाधिकारी भी जख्मी हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन