नवादा में बजाज फाइनेंस के नाम पर ठगी करते 4 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, सादे लिबास में पहुंची पुलिस ने दबोचा

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 05 Jun 2026 4:11 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार साइबर अपराधियों को मीडिया के सामने पेश करती पुलिस

Nawada Cyber Crime: नवादा के वारिसलीगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वायनगर बधार से 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के पास से हजारों की नकदी और कीमती मोबाइल बरामद किए गए हैं. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन

Nawada Cyber Crime: नवादा का वारिसलीगंज थाना क्षेत्र पिछले एक दशक से साइबर अपराधियों का एक बड़ा गढ़ बना हुआ है. यहाँ अब तक की पुलिसिया कार्रवाई में करोड़ों रुपये, जेवरात, अवैध हथियार और शराब बरामद हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी ठगी का यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसी सिलसिले में वारिसलीगंज थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कोंचगांव पंचायत स्थित द्वायनगर गांव के बधार (नहर से पूरब) में छापेमारी कर ठगी में रंगे हाथों मसरूफ चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

₹39 हजार कैश और 6 कीमती मोबाइल बरामद, अपराधियों ने कबूला अपना गुनाह

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 39,830 रुपये नकद राशि, 6 कीमती स्मार्टफोन, एक पर्स और साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज व सामान बरामद किए गए हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर गांव निवासी विनोद कुमार शर्मा का पुत्र पिंकू शर्मा, अपसढ़ पंचायत के भवानी बिगहा गांव निवासी अरविंद प्रसाद का पुत्र विकास कुमार, बेलदरिया गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र अजय कुमार और फतहा गांव का एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) शामिल है.

सादे लिबास में पहुंची पुलिस, अपराधियों को भागने का मौका भी नहीं मिला

वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के विशेष दिशा-निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ एक विशेष टीम का गठन किया गया था. साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि द्वायनगर के बधार में कई लड़के बैठकर ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं. सूचना मिलते ही गठित टीम के पुलिसकर्मी सामान्य कपड़ों (सादे लिबास) में किसान बनकर बधार में दाखिल हुए. अपराधी जब तक पुलिस की मौजूदगी को भांप पाते, तब तक टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया. हालांकि, इस अफरा-तफरी के दौरान कुछ अन्य अपराधी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: नवादा में स्कूल संचालक पर जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, सिर पर किए थे 7 वार, 3 अब भी फरार

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन